आज का राशिफल (31-12-2024): हनुमान जी के दर्शन पूजन से मिलेगी सफलता
जातक का रुका हुआ काम बनेगा, सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 31-12-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।
Read More: UGC NET Admit Card जारी, जानें एग्जाम और एडमिट कार्ड डिटेल
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 31 दिसंबर 2024, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - दक्षिणायन, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 47 मिनट पर, मास - पौष, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - शुक्ल, तिथि - परेवा रात्रि 3 बजकर 50 मिनट तक, दिन - मंगलवार, नक्षत्र - पूर्व आषाढ़ नक्षत्र रात्रि 12 बजकर 57 मिनट तक, धनु राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पिता धर्म, गुरु, महिला सहयोगी से सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में प्रमोशन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। जातक गणेश पूजन करें, दूर्वा से अभिषेक करें, गाय को हरा चारा दे।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सूर्य चंद्रमा के साथ छठे स्थान में आत्म बल संपन्न से स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामले में सुधार होगा। जातक की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। जातक को महिला कर्मचारी या रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा, सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन रचनात्मक प्रयास सार्थक होगा। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, गाय को हरा चारा या गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन डाक्टर इंजीनियर सैनिक को विशेष अधिकारी से सहयोग मिलेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन का बिखराव रहेगा। जातक चोट आदि से बचे, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु राजनीति से लाभ मिलेगा। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए स्वग्रही शनि न्याय संगत काम करने से लाभ होगा। जातक काले तिल का दान करें, पीपल वृक्ष पर तिल डालकर जल अर्पित करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, पुरुषार्थ से भाग्य का निर्माण होगा, गुरु गीता का पाठ करें।