TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (6-11-2024): आदित्य हृदय स्तोत्र का करें पाठ परिवार में होगी प्रगति


जातक का धर्म के काम में धन का खर्चा होगा, गुरु पूजन करें, पीला वस्तु का दान करें।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 6-11-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: बिना JEE परीक्षा पास किए ले सकेंगे IIT कानपुर में एडमिशन

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 6 नवंबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - शरद, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 31 मिनट पर, मास - कार्तिक, पक्ष - शुक्ल, तिथि - पंचमी रात्रि 9 बजकर 37 मिनट, दिन - बुधवार, नक्षत्र - मूल नक्षत्र दिन में 9 बजकर 24 मिनट तक, धनु राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक का धर्म के काम में धन का खर्चा होगा, गुरु पूजन करें, पीला वस्तु का दान करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अपनों से भय रहेगा। जातक सावधान रहे, केशर युक्त खीर बनाकर पीपल वृक्ष की लकड़ी पर हवन करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में प्रमोशन होगा। जातक सूर्य को जल अर्पित करें, गायत्री मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सावधान रहें। जातक के विचारों में बिखराव रहेगा, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन परिवार में प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि धीमी गति से प्रगति होगी। जातक काले तिल से शिव का पूजन करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन धन की वृद्धि होगी। जातक के छठे स्थान में राहु राजनीति से लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन धन की वृद्धि होगी। जातक के मन में शांति होगी, सोचा हुआ काम बनेगा, शिक्षा का विस्तार करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अपनों से सावधान रहे। जातक का दिया गया धन वापस नहीं होगा, पीला वस्त्र धारण करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु राजनीति कारक भाइयों को लाभ मिलेगा। जातक हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल से शिव को स्नान कराएं।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो का बिखराव रहेगा। जातक गुरु पूजन करें, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें