TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (9-03-2025): सूर्य को दें अर्घ्य स्वास्थ्य में होगा सुधार


शमी सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक, दिन - रविवार, नक्षत्र - पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 23 बजकर 56 मिनट तक, मिथुन राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल


आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 9-03-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 9 मार्च 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - बसंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 16 मिनट पर, मास- फाल्गुन, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - शुक्ल, तिथि- दशमी सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक, दिन - रविवार, नक्षत्र - पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 23 बजकर 56 मिनट तक, मिथुन राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाइयों से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी, गणेश जी का पूजन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा का विस्तार करें। जातक विद्यार्थी को पुस्तक दान करें, सफेद गाय का पूजन करें, वस्त्र से अलंकृत करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्तेजना से बचाव करें। जातक के कार्य में वृद्धि होगी, नौकरी में प्रमोशन होगा, सोचा हुआ काम बनेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन धन का खर्चा होगा। जातक हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाए।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक सूर्य को अर्ध देकर गायत्री मंत्री का जाप करें, सूर्य वंशी भगवान राम के परिवार का पूजन करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक सर्दी से बचाव करें, कुत्ता को ब्रेड दे, चीटी को मीठा आटा दें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पेट संबंधी परेशानी होगी। जातक पीला केशर युक्त खीर बनकर हवन करें, गुरु गीता का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाए गुड चना का प्रसाद चढ़ाए।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक पीला केशर युक्त खीर बनकर हवन करें, पीपल वृक्ष के पास जल चढ़ाए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा मंगल का साथ मेडिकल से जुड़े लोग को विशेष लाभ होगा। जातक सर्च का काम करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वगृही शनि ग्रह स्थित हैं धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काला तिल डालकर जल में शिव का जलाभिषेक करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक यात्रा करने का अवसर मिलेगा। जातक को जलीय व्यापार का अवसर मिलेगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल: आज का राहु काल शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें