TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (9-10-2024): किन्नरों को करें इन वस्तुओं का दान, होंगे धनवान


जातक सर्दी से बचाव करें, शिव का सुगंधित जल से अभिषेक करें, बेल पत्र में राम नाम लिख कर चढ़ाए।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 9-10-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: सरकारी नौकरी की तलाश खत्म: SBI की नई भर्ती

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 9 अक्टूबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 12 मिनट पर, मास - आश्विन, पक्ष - शुक्ल, तिथि - षष्ठी सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक, दिन - बुधवार, नक्षत्र - मूल नक्षत्र रात्रि 1 बजकर 44 मिनट तक, धनु राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। जातक के शिक्षा का विकास होगा, पिता को लाभ मिलेगा, पीला वस्त्र धारण करें, गौ सेवा करें, शिव को प्रसन्न करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सर्दी से बचाव करें, शिव का सुगंधित जल से अभिषेक करें, बेल पत्र में राम नाम लिख कर चढ़ाए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो में उत्तेजना से बचे। जातक गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे, गणेश पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहे शिव पूजन करें चांदी के पत्र में दूध से अभिषेक करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा का विकास होगा रुका हुआ काम बनेगा। जातक गायत्री मंत्र से अभिमंत्रित जल पान करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन चतुर्थ स्थान में चंद्रमा परिवार का विकास होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, किन्नर को वस्त्र, रुपये का दान करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा,
सुखा नारियल पानी में प्रवाहित करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो में उत्तेजना से बचे। जातक हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाल चोला
चढ़ाएं।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिव का जल से अभिषेक करें। जातक पीला वस्त्र धारण करें, गुरु पूजन यज्ञ दान करे, मनोकामना पूर्ण होगी।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक को समाप्त करेगा। जातक हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें,
कर्म पर ध्यान दे।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें