आज का राशिफल (16-12-2024): गायत्री मंत्र का करें जाप, सफलता होगी प्राप्त
आज का दिन शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता हासिल होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, शिव पूजन करें।
![](https://api.thevoiceofhind.com/storage/uploads/M4yGxSn3HC1jO5NkSuX7bxJMb-The Voice Of Hind- Today's horoscope (16-12-2024)_ Chant Gayatri Mantra, you will get success (1)_11zon.webp)
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 16-12-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।
Read More: UP में 11 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें, सरकार का फैसला
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 16 दिसंबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - दक्षिणायन, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 47 मिनट पर, मास - पौष, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - कृष्ण, तिथि - परेवा दिन में 1 बजकर 16 मिनट तक, दिन -सोमवार, नक्षत्र - आद्रा नक्षत्र रात्रि 2 बजकर 47 मिनट तक, मिथुन राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक को भूमि वाहन का सुख मिलेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता हासिल होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, शिव पूजन करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन संघर्ष के बाद सफलता प्राप्त होगी। जातक गणेश पूजन करें, दूर्वा से गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन का बिखराव रहेगा। जातक को जलीय पदार्थ से लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा, चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में प्रमोशन होगा। जातक सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, सुख के साधन बनेंगे, गाय को हरा चारा दे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। जातक शिव पूजन करें, चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। जातक पीला वस्त्र धारण करें, गौ सेवा करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सौंदर्य प्रसाधन में धन खर्चा होगा। जातक को महिला का सहयोग रहेगा, शिव पूजन करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल का दान करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए अचानक परिवर्तन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।