आज का राशिफल (17-02-2025): गाय को दे हरा चारा खुल जाएंगे भाग्य
सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 34 मिनट पर, मास - फाल्गुन, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - कृष्ण, तिथि - पंचमी रात्रि 4 बजकर 54 मिनट तक, दिन - सोमवार
_ Give green fodder to cow and your luck will open_11zon.webp)
आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 17-02-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: ज्योतिष ज्ञान में सीखे ज्योतिष: कुंडली के छठे भाव में नौ ग्रहों का फल
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 17 फरवरी 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 34 मिनट पर, मास - फाल्गुन, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - कृष्ण, तिथि - पंचमी रात्रि 4 बजकर 54 मिनट तक, दिन - सोमवार, नक्षत्र - चित्रा नक्षत्र पूरी रात्रि सुबह तक, कन्या राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...
Read More: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लोग हुए बेहोश, महाकुंभ जाने के लिए जमा थी भीड़
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। जातक को महिला अधिकारी या रिश्तेदार के द्वारा सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें, गाय को हरा चारा दे, दूर्वा से गणेश पूजन करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक को अचानक परिवर्तन होगा, काले तिल से शिव का अभिषेक करें सफलता मिलेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के नौकरी में परिवर्तन होगा, सूर्य को अर्घ्य देकर आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन चिकित्सा विभाग में रिसर्च करें। जातक की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी, गणेश पूजन करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राजनीति से लाभ होगा। जातक हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तनाव से बचे। जातक हनुमान पूजन करें, किष्किंधा कांड का पाठ करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता द्वारा या महिला सहयोगी से सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा का विस्तार करें। जातक विद्यार्थी को पुस्तक दान करें, गौ को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज के दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।