TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (20-02-2025): गुरु पूजन से जीवन होगा सुखमय


जातक धर्म परायण होकर रहे, न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव पूजन करें।


आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 20-02-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 20 फरवरी 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 32 मिनट पर, मास - फाल्गुन, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - कृष्ण, तिथि - सप्तमी 9 बजकर 59 मिनट तक, दिन - गुरुवार, नक्षत्र - विशाखा नक्षत्र दिन में 1 बजकर 31 मिनट तक, तुला राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन परिवार में खुशियां मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, महिला सहयोगी या रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन डाक्टर वर्ग रिसर्च करें। जातक की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, धन सम्मान यश कीर्ति में वृद्धि होगी, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक का नौकरी में प्रमोशन होगा, शासन प्रशासन का सहयोग मिलेगा, दूर्वा से गणेश पूजन करें। 

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भूमि वाहन संबंधी लाभ होगा। जातक को माता का सहयोग रहेगा, देवी मां का पूजन दर्शन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन व्यापार में सफलता मिलेगी। जातक का टेक्निकल एजुकेशन में वृद्धि होगी, सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक काले कुत्ता को ब्रेड दे, स्वास्थ्य के प्रति सीरियस रहे, गाय को हरा चारा देना शुभ रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विलासिता पूर्ण जीवन सुखमय रहेगा। जातक को यात्रा में जाने का अवसर मिलेगा, गुरु पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तेजस्वी विचार से लाभ होगा। जातक हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं, राजनीति में सफलता मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में गुरु सभी अवरोधक को समाप्त कर मुकदमा आदि में विजय हासिल होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव पूजन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक को समाप्त कर न्याय दिलायेगा। जातक को खेल में या पुलिस विभाग में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन परिवार में आपसी सामंजस्य से लाभ होगा। जातक हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सौंदर्य प्रसाधन सामग्री संबंधित काम करने से लाभ होगा। जातक जल में जीवित मछली को जीव दान करें, काले तिल डालकर जल में स्नान करें।

आज का राहु काल: आज का राहु काल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें