बढ़ती भीषण गर्मी और उमस से बचने के लिए अपनाएं यह टिप्स, कूलिंग का होगा एहसास
बस थोड़ी सी टिप्स अपनानी पड़ेगी जिससे आपका घर भी एसी जैसा ठंडा हो जाएगा। कूलर में बस किचन में पड़ी दो चीज़ें उठा कूलर में डाल दो।
Control Humidity: भीषण गर्मी के साथ बारिश के मौसम के चलते है हर जगह उमस होने लगती हैं। जिसका असर यह होता है कि भीषण गर्मी में कूलर की हवा भी काम करना बंद कर देती हैं। ऐसे में लोग ऐसी का सहारा ढूंढ़ते हैं। मगर कई लोग ऐसी नई खरीद सकते हैं ऐसे में कूलर से ही भीषण उमस से कैसे बचा जाएं इसके लिए आपको कुछ टिप्स देंगे जिसे अपना कर आप उमस का तोड़ निकाल सकते हैं।
प्रचंड गर्मी और बारिश के मौसम उमस से बचने के लिए कूलर भी कमाल का काम कर सकता है। इसके लिए बस थोड़ी सी टिप्स अपनानी पड़ेगी जिससे आपका घर भी एसी जैसा ठंडा हो जाएगा। कूलर में बस किचन में पड़ी दो चीज़ें उठा कूलर में डाल दो। इससे कूलिंग आराम से बढ़ जाएगी।
Read More: वॉट्सऐप स्कैमर फैला रहे जाल, हैकर्स से यूजर्स हो जाएं सावधान, अपनाएं यह टिप्स
उमस से बचने के लिए कूलर की ठंडक बढ़ाना जरूरी है इसके लिए फ्रिज से कुछ बर्फ के टुकड़े निकालकर कूलर के पानी में डाल दें। इससे सारी उमस बर्फ सोख लेगा और ठंडी-ठंडी हवा बहेगी जिसका असर होगा की उमस को खत्म कर देगा। इसके साथ ही कूलर में हमेशा ठंडा और साफ पानी भरकर रखें।
इसके साथ ही बर्फ में नमक भी मिला सकते है इससे बर्फ का तापमान भी काफी कम हो जाता है और बर्फ लेट से पिघलता है। साथ ही कमरे के नमी को भी सोख लेता हैं।
Read More: आज (22-08-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक धर्म परायण होकर रहे
वहीं कमरे की नमी और उमस को खत्म करने के लिए कूलर के उपयोग के साथ ही एग्जॉस्ट फैन का भी उपयोग करें। जिससे घर की गर्म हवा एग्जॉस्ट के जरिए बाहर निकाल सकते हैं। इससे कमरे में शीतलता भी आएंगी।
कूलर लगाते समय ध्यान देने की जरूरी बात यह है कि वेंटिलेशन के लिए कूलर को घर की खड़कियां और दरवाजे के पास लगवाएं जिससे की ताजी हवा आ सके साथ ही एग्जॉस्ट फैन के जरिए घर की गर्म की हवा को बाहर निकाल सकते हैं।
कूलर के साथ ही पंखे का भी उपयोग करें इससे हवा का सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही खिड़कियां खुली रखें ताकि ताजी हवा आती रहे।
भीषण गर्मी और उमस से बचने के लिए हल्के और सूती कपड़े पहनें, यह कपड़े पसीना जल्दी सोख लेते हैं और हवा को अंदर आने देते हैं इससे ठंडक का अहसास होगा।
उमस से बचने के लिए डीह्यूमिडिफायर मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर अगर आपके एसी में डीह्यूमिडिफायर मोड है, तो इसका उपयोग भी कर सकते हैं। इसकी मदद से कमरे की नमी कम होगी और उमस नहीं होगी।