उत्तर प्रदेश

यूपी में मंत्रियों के बांटे गए विभाग, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में की योगी कैबिनेट में हाल ही में शामिल किए गए मंत्रियों को मंगलवार को उनका विभाग आवांटित किया साथ ही कार्यभार सौंपा गया है। इस क्रम में मंत्रिमंडल में शामिल हुए सुभासपा नेता ओम प्रकाश राजभर को पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है। इसी के साथ ही धर्मवीर प्रजापति से कारागार विभाग लेकर दारा सिंह चौहान को कारागार मंत्री बनाया गया, सुनील शर्मा को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग सौंपा गया, अनिल कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और धर्मवीर प्रजापति को नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड दिया गया है।

जानें कौन सा विभाग किसको मिला

बतादे कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य मंत्रिमंडल में शामिल हुए चार नए कैबिनेट मंत्रियों को विभाग बांट दिए हैं। मंत्री पद की शपथ लेने वाले सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग दिए गए हैं। वहीं भाजपा में वापसी करने वाले दारा सिंह चौहान को कारागार और रालोद कोटे से मंत्री बने अनिल कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग आवंटित किया गया है। राज्य मंत्रिमंडल के इन नए सदस्यों ने बीते 5 मार्च को मंत्री पद की शपथ ली थी। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में भूपेन्द्र सिंह चौधरी पंचायती राज विभाग के मंत्री बनाए गए थे।

जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश

वहीं सूत्रों की माने तो मंत्रिमंडल विस्‍तार से सरकार ने जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है, कैबिनेट विस्तार में एनडीए में शामिल होने वाली राष्‍ट्रीय लोकदल ने चौंका दिया था। इस विस्‍तार से पहले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा हुई थी।

दरअसल लंबे समय से राजभर को मंत्री बनने की प्रतीक्षा थी; योगी सरकार में कुछ देरी से मंत्रिमंडल का विस्‍तार हुआ था, लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन के अन्‍य दलों के प्रतिनिधियों को उत्‍तर प्रदेश में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *