TheVoiceOfHind

घुमने के है शौकिन तो भारतीय इन देशों में घूमे फ्री वीजा, जल्द रूस भी होगा शामिल


बताते चले कि भारत और रूस के आवाजाही को सुगम बनाने के लिए जल्द ही समझौता हो सकता हैं।


India-Russia: भारत और रूस के बीच संबंध की मजबूती को लेकर एक और आयाम जुड़ने वाला हैं। बताते चले कि भारत और रूस के आवाजाही को सुगम बनाने के लिए जल्द ही समझौता हो सकता हैं। इस समझौते से रूस और भारत नागरिकों की एक दूसरे के देशों में आवाजाही को सुगम बनाने के लिए जून में द्विपक्षीय समझौते पर मंथन शुरू करेंगे। इस बात की जानकारी रूस की एक मंत्री ने दी है।

the voice of hind- घूमने के हैं शौकीन तो भारतीय इन देशों में घूमे फ्री वीजा, जल्द रूस भी होगा शामिल

रूस की खबरों से मिली जानकारी

उन्होंने बताया कि रूस और भारत पर्यटन को मजबूत करने के लिए अब बिना वीजा के समूह में पर्यटकों के एक दूसरे के देश में जाने के लिए समझौता करने के करीब हैं। वहीं रूस की खबरों की मानें तो रूस के आर्थिक विकास मंत्रालय में बहुपक्षीय आर्थिक सहयोग-विशेष परियोजना विभाग की निदेशक निकिता कोन्द्रातेयव को कोट करते हुए कहा कि भारत से इस मुद्दे पर प्रगति हुई है।

the voice of hind- घूमने के हैं शौकीन तो भारतीय इन देशों में घूमे फ्री वीजा, जल्द रूस भी होगा शामिल

वहीं मंत्री ने कहा- ‘‘रूस और भारत अपने पर्यटन संबंधों को मजबूत करना चाहती हैं क्योंकि वो वीजा-मुक्त समूह पर्यटक आदान-प्रदान शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। जिसका निर्णय वर्ष के अंत तक द्विपक्षीय समझौते को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से दोनों देशों के बीच विचार-विमर्श का दौर चल रहा है, जिसका पहला दौर जून में आयोजित होगा।’’

Read More: चार धाम की यात्रा में है या बना रहे है प्लान, तो हो जाएं सावधान, जरूर पढ़ें यह निर्देश

जानें किन देशों होती है वीजा फ्री एंट्री

देश के कोने-कोने में भारत की शान फैली हुई है। जिसके चलते देश के कोने-कोने से लोग भारत में घुमने आते है और भारत के धार्मिक स्थलों में आ कर श्रद्धा भाव से शीश नवाते हैं। वहीं अब भारतीय पासपोर्ट की ताकत काफी तेजी से बढ़ रही है, जिसका फायदा उन भारतीयों को मिलेगा, जो विदेश घूमना चाहते हैं। 

the voice of hind- घूमने के हैं शौकीन तो भारतीय इन देशों में घूमे फ्री वीजा, जल्द रूस भी होगा शामिल

वहीं रैंकिंग अपडेट की मानें  तो दुनियाभर के पासपोर्ट्स की लिस्ट में भारत 80वें स्थान पर पहुंच गया है और जिसके बाद से अब भारतीय नागरिक दुनिया के 62 देशों में बिना वीजा के प्रवेश कर सकते हैं इतना ही नहीं इन खबरों के बीच रूस और भारत के बीच फ्री वीजा की एंट्री होने की मोहर साल के अंत तक में लग सकती हैं। भारतीय नागरिक इन देशों में बिना वीजा कर सकते हैं प्रवेश-

  1. अंगोला (Angola)
  2. बारबाडोस (Barbados)
  3. भूटान (Bhutan)
  4. बोलिविया (Bolivia)
  5. ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड (British Virgin Islands)
  6. बुरुंडी (Burundi)
  7. कम्बोडिया (Cambodia)
  8. केप वर्डे आइलैंड (Cape Verde Island)
  9. कोमोरो आइलैंड (Comoro Islands)
  10. कुक आइलैंड (Cook Islands)
  11. जिबूती (Djibouti)
  12. डोमिनिका (Dominica)
  13. अल सल्वाडोर (El Salvador)
  14. इथियोपिया (Ethiopia)
  15. फिजी (Fiji)
  16. गैबन (Gabon)
  17. ग्रेनाडा (Grenada)
  18. गुएना बिसाउ (Guiana Bissau)
  19. हैती (Haiti)
  20. इंडोनेशिया (Indonesia)
  21. ईरान (Iran)
  22. जमैका (Jamaica)
  23. जॉर्डन (Jordan)
  24. कजाखस्तान (Kazakhstan)
  25. केन्या (Kenya)
  26. किरिबाती (Kiribati)
  27. लाओस (laos)
  28. मकाओ (Macau)
  29. मैडागास्कर (Madagascar)
  30. मलयेशिया (Malaysia)
  31. मालदीव (Maldives)
  32. मार्शल आइलैंड (Marshall Islands)
  33. मॉरिटैनिया (Mauritania)
  34. मॉरीशस (Mauritius)
  35. माइक्रोशिया (Microsia)
  36. मॉन्टसेराट (Montserrat)
  37. मोजाम्बिक (Mozambique)
  38. म्यांमार (Myanmar)
  39. नेपाल (Nepal)
  40. निउए (Niue)
  41. ओमान (Oman)
  42. पालाउ आइलैंड (Palau Island)
  43. कतर (Qatar)
  44. रवांडा (Rwanda)
  45. समोआ (Samoa)
  46. सेनेगल (Senegal)
  47. सेशेल्स (Seychelles)
  48. सिएरा लियोन (Sierra Leone)
  49. सोमालिया (Somalia)
  50. श्रीलंका (Sri Lanka)
  51. सेंट किट्स ऐंड नेविस (Saint Kitts and Nevis)
  52. सेंट लूसिया (Saint Lucia)
  53. सेंट विंसेट (Saint Vincent)
  54. तंजानिया (Tanzania)
  55. थाइलैंड (Thailand)
  56. तिमोर (Timor)
  57. टोगो (Togo)
  58. त्रिनिदाद एंड टोबैगो (Trinidad and Tobago)
  59. ट्यूनीशिया (Tunisia)
  60. तुवालु (Tuvalu)
  61. वनुआटू (Vanuatu)
  62. जिम्बाब्वे (Zimbabwe)
  63. ग्रेनाडा (Grenada)

    वहीं हेनले पासपोर्ट इंडेक्स, 2024 की जारीकी गई नई रिपोर्ट की मानें तो भारतीय पासपोर्ट की शाख बढ़ी है और अब इस वजह से भारतीयों को दुनिया को 62 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिलेगी। जिसके बाद भारतीय पासपोर्ट में मजबूती के साथ ही अब 62 देशों में भारत के नागरिकों का वीजा फ्री प्रवेश आसानी से होता है, इसी लिस्ट में जल्द ही रूस भी शामिल होने वाला हैं। 

खास आपके लिए

बड़ी खबरें