TheVoiceOfHind

आज (10-02-2024) का राशिफल, गौ सेवा से इन राशि को होगा लाभ


सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 10-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं...


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 10-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 10 फरवरी 2024, सूर्य उत्तरायण, विक्रम संवत 2080, शालीवाहन 1945, मास - माघ, पक्ष - शुक्ल परेवा, दिन - शनिवार, नक्षत्र - धनिष्ठा, राशि मकर में चंद्रमा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय धर्म परायण होकर रहेगा। जातक जीवन साधना युक्त होकर रहे, भगवान की सेवा से प्रसन्नता होगी।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ में सुधार होगा, जातक गौ सेवा और सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन धीमी गति से प्रगति होगी। मगर अचानक धन का योग बनेगा, जातक हरा वस्तु का दान, गाय की सेवा करें।

कर्क राशि 

कर्क राशि वाले जातक के लिए आज का दिन आत्मा मन का मिलन होगा, जातक को साधना में मन को लगाना चाहिए उससे प्रभु की कृपा प्राप्त होगी, और जीवन धन्य होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातक आज के दिन सावधान रहे, पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। जातक के मन में बिखराव तनाव होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातक के लिए आज का दिन प्रखर बुद्धि से लाभ होगा। जातक हनुमान जी का पूजन करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातक के लिए आज का दिन शुभ है, परिवार में प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, शिक्षा से प्रगति होगी, नोकरी आदि में लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन पराक्रमी होगा। जातक का रुका काम बनेगा, राजनीति में सफलता मिलेगी। मुकदमा आदि में जीत होगी, जातक हनुमान जी की आराधना करते रहे।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातक के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। शिक्षा से प्रगति होगी, साथ ही नौकरी में प्रमोशन परिवार में मंगल काम होगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज के दिन धन का योग अच्छा रहेगा। परिवार में प्रगति होगी, सभी लोग मिलकर भगवान शिव की आराधना करते रहे।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन तेजस्वी होगा। राजनीति में रहने वाले को लाभ रहेगा। आपका भविष्य बहुत सुंदर है शिव पूजन करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज के दिन मंगलमय पराक्रमी होगा। जातक के एकादश भाव में चार ग्रह स्थिति से विशेष लाभ होगा, जातक हनुमान जी दर्शन पूजन करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट रहेगा, जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें