आज का राशिफल (7-03-2025): गुरु पूजन से होगी परिवार की प्रगति
सभी अवरोधक को समाप्त कर मुकदमा आदि में विजय हासिल होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, काले तिल डालकर जल से शिव पूजन करें।
_ Guru pujan will lead to family progress (1)_11zon.webp)
आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 7-03-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 7 मार्च 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 18 मिनट पर, मास- फाल्गुन, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - शुक्ल, तिथि- अष्टमी सुबह 9 बजकर 19 मिनट तक, दिन - शुक्रवार, नक्षत्र - मृगेशिरा नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 32 मिनट तक, वृष राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन व्यापार में वृद्धि होगी। जातक को धन यश कीर्ति मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन महिला अधिकारी या रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता को कष्ट रहेगा। जातक कुत्ते को ब्रेड दे, स्वास्थ्य में सुधार होगा, दूर्वा से गणेश पूजन करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी, फॉरेन जाने का अवसर मिलेगा, गुरु पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पत्नी के द्वारा सफलता मिलेगी। जातक उनके विचारों को सुने समझे उचित लगे तो करें, आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प चढ़ाए।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन गाय को हरा चारा दे। जातक दूर्वा से गणेश पूजन करें, व्यापार से लाभ होगा, कुत्ता को ब्रेड दे।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव पूजन करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्तेजना से बचे। जातक हनुमान जी का पूजन दर्शन करें, किष्किंधा कांड का पाठ करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सुख सम्पन्नता वैभव युक्त जीवन होगा। जातक स्वास्थ्य के प्रति सीरियस रहे, सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक को समाप्त कर मुकदमा आदि में विजय हासिल होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, काले तिल डालकर जल से शिव पूजन करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। एकाउंट प्रोफेसर वर्ग को विशेष लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा, भूमि वाहन संबंधी सुख प्राप्त होगा।