TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (6-03-2025): इन राशि के जातक को भूमि वाहन का मिलेगा सुख


सेना विभाग से जुड़े लोगों को विशेष अधिकारी से सहयोग मिलेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें, किष्किन्धाकाण्ड का पाठ करें।


आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 6-03-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।  

Read More: रोजमेरी का करें उपयोग, पाएं चमत्कारी फायदे

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 6 मार्च 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 19 मिनट पर, मास-फाल्गुन, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - शुक्ल, तिथि- सप्तमी, दिन - गुरुवार, नक्षत्र - रोहिणी नक्षत्र रात्रि 12 बजकर 6 मिनट तक, वृष राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, भाइयों से सहयोग मिलेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन गुरु चंद्रमा का योग बन रहा है अचानक परिवर्तन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, भूमि वाहन का सुख प्राप्त होगा, रचनात्मक कार्य में वृद्धि होगी, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। जातक को व्यापार से सफलता मिलेगी, दूर्वा से गणेश पूजन करें अभिषेक करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक को धन यश कीर्ति मिलेगा, पार्वती माता का पूजन करें, अन्नपूर्णा स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शासन प्रशासन का सहयोग मिलेगा। जातक को कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी, नौकरी में प्रमोशन होगा, सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक को यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मेडिकल से जुड़े लोग रिसर्च करें। जातक की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, धन सम्मान यश कीर्ति में वृद्धि होगी, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में राहु राजनीति से लाभ होगा। जातक हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा सर्दी से बचाव करें। जातक मेडिकल से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा, पीला केशर युक्त खीर से हवन करें, पीपल वृक्ष पर जल अर्पित करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल खिलाड़ी वर्ग सेना विभाग से जुड़े लोगों को विशेष अधिकारी से सहयोग मिलेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें, किष्किन्धाकाण्ड का पाठ करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शासन प्रशासन पिता धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, काला तिल जल में डालकर शिव का जलाभिषेक करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन जलीय पदार्थ के व्यापार से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें, लाल चोला चढ़ाएं।

आज का राहु काल: आज का राहु काल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें