आज (8-03-2024) का राशिफल, इन जातकों को शिव पूजन से होगा लाभ मिलेगी सफलता
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 8-03-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 8 मार्च 2024, संवत 2080, शालीवशान 1945, सूर्य उत्तरायण, मास - फाल्गुन, पक्ष - कृष्ण, तिथि - त्रयोदशी, दिन - शुक्रवार, मकर राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा, लग्नेश में मंगल उच्च का चंद्रमा के साथ विचारो में उत्तेजना होने से पूर्व किए काम में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विचारो में बिखराव होगा, धन का खर्चा होना तीर्थ यात्रा में शामिल होने से लाभ होगा। जातक शिव जी का पूजन दर्शन करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में हानि हो सकती है, जातक सर्दी से बचे, गौ को हरा चारा देना चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को शिक्षा से लाभ होगा, तिल दान करें, शिव पूजन करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल से रुका हुआ काम बनेगा। जातक हनुमान जी का दर्शन पूजन करें, सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन बहुत सुंदर है, नए-नए विचार होने से लाभ होगा, जातक हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु सभी बधाओं को दूर करके सामाजिक न्याय दिलाएगा, जातक काले तिल का दान करें, शिव पूजन करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन तीसरे भाव में मंगल है भाईयो से लाभ होगा। जातक को तामा धातु से लाभ होगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में हानि पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, जातक पीला वस्तु का दान करें, शिव पूजन करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन उच्च का मंगल से भूमि लाभ होगा, जातक तिल, अन्न, वस्त्र का दान करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपनो से हानि होगी, जातक सावधान रहे, किसी को कुछ भी देना सोच कर करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय पराक्रमी होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में वृद्धि होगी, शिव पूजन करें।