TheVoiceOfHind

आज (9-03-2024) का राशिफल, इन जातकों को होगा भूमि और धन का लाभ


जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 9-03-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 9 मार्च 2024, संवत 2080, शालीवशान 1945, सूर्य उत्तरायण, मास - फाल्गुन, पक्ष - कृष्ण, तिथि - चतुर्दशी, दिन - शनिवार, नक्षत्र - धनिष्ठा, चंद्रमा कुंभ राशि में रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय होगा, लग्नेश मंगल उच्च का होकर अपने घर को देख रहा है। जो जातक को भूमि धन का लाभ कराएगा, नया काम करने में सफलता मिलेगी, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शुक्र ग्रह के अस्त हो जाने से कम में रुकावट होगा। जातक सावधान रहे शिव पूजन करें, सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मध्यम हो कर सामान्य फल देगा, जातक गौ सेवा करें, हरा चारा देना चाहिए।

कर्क राशि 

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में बाधा रहेगी, जातक सावधान रहे। सर्दी का प्रभाव बढ़ सकता है, शिव पूजन करें।

सिंह राशि 

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दान छठे स्थान में मंगल सभी बाधा को नष्ट करेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें, सूर्य को जल दान करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपने लोगो से हानि होगी, दिया गया धन वापस नहीं होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन में बिखराव होगा, सोचा हुआ काम रुक कर बनेगा, जातक सफेद वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में मंगल भाईयो से लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा, जातक हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

धनु राशि 

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शिक्षा में उन्नति होगी, नोकरी व्यापार से लाभ होगा, जातक पीला वस्तु का दान करें, गौ की सेवा करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन भूमि संबंधी लाभ होगा। जातक तिल का दान करें, रुका हुआ काम बनेगा।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन में बिखराव होगा, जातक का सोचा हुआ काम में बिलंब होगा, शिव पूजा से शनि दान से निवारण होगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन सुख में बाधा उत्पन्न करेगा, जातक का तनाव भरा जीवन रहेगा, किन्नर को दान करें शुभ होगा।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा, जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर नया काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें