TheVoiceOfHind

इंडिया गठबंधन की बैठक में आया फैसला, नहीं बनाएंगे सरकार, करेंगे इंतजार!


आपको बतादें कि गठबंधन की बैठक खत्म होने के बाद खरगे ने कहा कि इंडिया गठबंधन सही समय का इंतजार करेगा।


INDIA Alliance Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट के बाद आज इंडिया गठबंधन ने बैठक की, जिस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ये मोदी की नैतिक और राजनीति हार है। बताते चले कि जीत के बाद भी राजनीतिक हलचल अब तेज हो गई है। वहीं 2 घंटे तक मंथन के बाद कांग्रेस ने एक अहम फैसला लिया हैं बतादें कि इंडिया गठबंधन की बैठक खत्म होने के मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इंडिया गठबंधन सही समय का इंतजार करेगा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश ने बीजेपी और उसकी नफरत को करारा जवाब दिया है।

बैठक में इंडिया गठबंधन का फैसला

आपको बतादें कि गठबंधन की बैठक खत्म होने के बाद खरगे ने कहा कि इंडिया गठबंधन सही समय का इंतजार करेगा। हमें खुशी है कि "हम एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़े। हम मोदी जनमत को नकारने की कोशिश करेंगे। ये मोदी की नैतिक और राजनीति हार है। हम मोदी के खिलाफ लड़ते रहेंगे। यह जनादेश बीजेपी के नीतियों के खिलाफ है।" खरगे ने कहा- यह जनादेश महंगाई, बेरोजगारी, पूंजीवाद के खिलाफ और लोकतंत्र तथा संविधान को बचाने के लिए है।

Read More: NDA की बैठक में सर्वसम्मति पास हुआ प्रस्ताव, नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे PM

बीजेपी को मिला करारा जवाब

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- "हमारी बैठक में गठबंधन पार्टी के नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक हालत और मौजूदा परिस्थिति पर बहुत से सुझाव आए और चर्चा हुई। इंडिया गठबंधन के घटक हमारे गठबंधन को मिले भारी समर्थन के लिए भारत की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। जनता के जनादेश ने बीजेपी और उसकी नफरत, भ्रष्टाचार की राजनीति को करारा जवाब दिया है।" इंडिया गठबंधन मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी के फासीवादी शासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा।"

आपको बतादें कि मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में तेजस्वी यादव, राघव चड्ढा, शरद पवार, डी राजा, संजय राउत, अखिलेश यादव, चंपई सोरेन, सुप्रिया सुले, शरद पवार समेत कई नेता मौजूद थे।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें