TheVoiceOfHind

नए नियम के तहत सऊदी अरब ने लगाया हज में बच्चों पर बैन


भारत समेत 14 देशो के एंट्री वीजा (Visa) लागू किया गया है। इसके साथ ही हज 2025 में शामिल होने उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी


Saudi Arabia Ban on children’s Hajj pilgrimage: सऊदी अरब ने हज 2025 की शुरूआत से पहले बड़ा ऐलान किया हैं। इसके साथ ही नया नियम भी लागू किया हैं जिसके अनुसार अब हज यात्री अपने साथ बच्चों (children’s) को तीर्थ नहीं ले जा पाएंगे।

Read More: इन घरेलू ट्रिक्स से पाएं घने शाइनी बाल: गंजेपन से मिलेगा छुटकारा

जानें क्यों लगा हज में बच्चों पर बैन

आपको बता दें कि हर साल काफी बढ़ी तादाद में भीड़ को देखते हुए और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सऊदी अरब ने फैसला लिया है कि अब हज यात्री अपने साथ बच्चों (children’s) को तीर्थ पर नहीं लेकर आएं। बताते चले कि भारत समेत 14 देशो के एंट्री वीजा (Visa) लागू किया गया है। इसके साथ ही हज 2025 में शामिल होने उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने पहले कभी हज नहीं किया। बच्चों पर भी बैन इसी वजह से लगाया गया है।

the voice of hind- नए नियम के तहत सऊदी अरब ने लगाया हज में बच्चों पर बैन

हज और उमरा मंत्रालय का ऐलान

वहीं बैन के मामले को लेकर सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि हज के दौरान हर साल बढ़ती भीड़ को लेकर ये फैसला लिया गया है। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें हज करने से रोका गया है।

इसके साथ ही सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय का कहना है कि 2025 में उन्हीं लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो पहली बार हज करने आए हैं। बच्चों पर बैन भी इसी वजह से लगाया है कि उन्हें भीड़ भाड़ में होने वाली परेशानी से बचाया जा सके। बताते चले कि हज 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। इसके साथ ही सऊदी अरब ने हज 2025 के लिए 1 साल बहु-प्रवेश वीजा को 14 देशों के लिए अनिश्चितकाल तक रद्द कर दिया है।

ऑनलाइन पोर्टल से करें रजिस्ट्रेशन

बतादें कि हज 2025 के लिए सऊदी अरब के नागरिक और वहां रहने वाले Nusuk app के जरिए या ऑफिशियल ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यात्रा के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को अपनी जानकारी सत्यापित कराने के साथ ही उनके साथ यात्रा करने वाले का भी पंजीकृत करना होगा।

सरकार के नए नियम का इन देशों पर असर

सऊदी अरब के नए वीजा नियमों से अल्जीरिया, बांग्लादेश, मिस्त्र, इथोपिया, भारत, इंडोनेशिया, इराक, जॉर्डन, मोरक्को, नाइजीरिया, पाकिस्तान, सूडान, ट्यूनीशिया और यमन पर देश प्रभावित होंगे। बताते चले कि सरकार का नया नियम 1 फरवरी से लागू हो गया है।

सऊदी अरब की सरकार ने इन देशों के साथ पर्यटन, व्यापार और पारिवारिक यात्राओं के लिए एक साल के मल्टीपल एंट्री वीजा को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है। नए नियमों के तहत, इन देशों के लिए 1 साल का बहु-प्रवेश वीजा अनिश्चतकाल के लिए रद्द कर दिया है। इसके साथ ही नए नियमों के तहत, इन देशों के लोग केवल सिंगल एंट्री वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो कि 30 दिनों के लिए वैलिड होगा।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें