TheVoiceOfHind

जाली नोट और अवैध हथियार बरामद, सपा नेता रफी खान समेत 10 गिरफ्तार


सपा नेता रफी खान समेत 10 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई। इस तरह के गिरोह का पर्दाफाश करने से यूपी पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी हैं।


Kushinagar News: यूपी के कुशीनगर से जाली नोट के साथ अवैध हथियार बरामद हुआ है इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भी पर्दाफाश हुआ हैं, वहीं मिली जानकारी के अनुसार सपा नेता रफी खान समेत 10 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई। इस तरह के गिरोह का पर्दाफाश करने से यूपी पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी हैं।

सपा पार्टी के नेता गिरोह के मुखिया

आपको जानकर हैरानी होगी कि कुशीनगर में चल रही जाली नोटों का कारोबार चलाने वाले गिरोह और मास्टरमांइड का मुखिया सपा पार्टी के रफी खान उर्फ 'बबलू' है, जिनका समाजवादी पार्टी से कनेक्शन भी है। बताते चले कि रफी खान सपा की लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव है। वहीं कुशीनगर पुलिस ने रफी खान समेत 10 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है इसके साथ ही इनके पास ही जाली नोटों के साथ अवैध हथियार भी मिला है, जिसके बाद से जिले में हड़कंप मच गया है।

the voice of hind- नकली नोट और अवैध हथियार बरामद, एसपी नेता रफी खान समेत 10 गिरफ्तार

जानें क्या हुआ बरामद

बताते चले कि जिले से जाली नोटों के साथ ही जाली नोटों का कारोबार करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भी पता चला है। वहीं पुलिस में पूरे मामले को लेकर गिरोह के मुखिया और सपा पार्टी के रफीक खान के साथ ही 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, इसके साथ ही पुलिस के हाथ पांच लाख रुपये से ज्यादा कीमत के नकली नोट, एक लाख से ज्यादा कैश, 10 पिस्तौल, 30 जिंदा करतूस, सुतली बम, 12 खाली खोल, सिम कार्ड, लैपटॉप और चार बम बरामद किए हैं।

Read More: आज का राशिफल (24-सितंबर-2024): हनुमान चालीसा पाठ से मिलेगा भूमि लाभ

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक यह जाली नोटों का कारोबार नेपाल-यूपी-बिहार और सीमावर्ती इलाकों तक फैला हुआ था। वहीं जानकारी के अनुसार गैंग का अन्य सक्रिय सदस्य नौशाद खान भी सपा का राष्ट्रीय पदाधिकारी है।

पकड़े गए आरोपी के नाम

आपको बता दें कि पकड़े गए आरोपियों में नौशाद खान भी समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष बताया जा रहा है, इसके साथ ही सभी 10 आरोपियों की पहचान औरंगजेब, मोहम्मद रफी खान, नौशाद खान, परवेज इलाही उर्फ कौसर अफरीदी, शेख जमालुद्दीन, नियाजउद्दीन उर्फ मुन्ना, रेहान खान उर्फ सद्दाम, मोहम्मद रफीक उर्फ बबलू खान, हाशिम खान, और सिराज हशमती के रूप में की गई है।

the voice of hind- नकली नोट और अवैध हथियार बरामद, एसपी नेता रफी खान समेत 10 गिरफ्तार

Read More: पिशाचनी: सच या कल्पना? असली रूप और सुरक्षा उपायों की खोज

वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सियासी हलचल तेज हो गई हैं। क्योंकि सपा के दो नेता रफी खान और नौशाद खान अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के सरगना निकले हैं जिसके बाद सियासत भी गरमा गई है, वहीं सपा जिलाध्यक्ष शुकरुल्लाह अंसारी ने कहा - दोनों पदाधिकारियों को पुलिस ने फंसाया है। उन्होंने इसे पार्टी को बदनाम करने की साजिश बताया और उच्च स्तरीय जांच की मांग की हैं।

फरार आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार- पुलिस

जाली नोट के बारामदी के साथ आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने बताया कि हम जाली नोटों को लेकर जानकारी मिली जिसके बाद इस गिरोह के साथ मुखिया को भी गिफ्तार कर लिया गया हैं। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि बिहार के सिवान का रहने वाला जितेंद्र यादव और गोपालगंज का मनीष कुमार व कमरुद्दीन समेत 4 अभी भी फरार हैं, वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गिरफ्तार हुए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने दावा किया है कि फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें