उत्तर प्रदेश

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रीय शोक घोषित, यूपी में जारी हुआ आदेश

Manmohan Singh Death News: देश के जानें मानें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से सभी को बेहद ही दुख हुआ हैं, बताते चले कि भारत के  प्रधानमंत्री और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता रहे 92 वर्षीय मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) का बीते दिन गुरुवार, 26 दिसंबर 2025 की रात को निधन हो गया। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कई बड़े नेता उनके आवास पर अंतम दर्शन के लिए पहुंचे हैं। गृह मंत्रालय ने देश भर में सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

यूपी में जारी हुआ आदेश

बता दें 92 वर्षीय मनमोहन सिंह 10 वर्षों तक देश के प्रधानमंत्री रहे, जिनके देश की उन्नति के लिए बेहद ही सहयोग था। वहीं मनमोहन सिंह के निधन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने राजकीय शोक घोषित किया है, इस संबंध में सभी अधिकारियों को आदेश भी जारी किया गया है। वहीं कई महान हस्तियों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक भी व्यक्त किया हैं।]

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संयुक्त सचिव गृह मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र संख्या-3/2/2024-पब्लिक, दिनांक 26-12-2024 द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि भारत के पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर 2024 को एम्स अस्पताल, नई दिल्ली में निधन हो गया।

the voice of hind- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रीय शोक घोषित, यूपी में जारी हुआ आदेश

दिवंगत गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में, यह निर्णय लिया गया है कि 26 दिसंबर 2024 से 01 जनवरी 2025 तक पूरे भारत में सात दिनों का राजकीय शोक मनाया जाएगा, दोनों दिन सम्मिलित हैं। इस अवधि के दौरान पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है और राजकीय शोक की अवधि के दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा।

Read More: पीएम किसान योजना 19वीं किस्त: इन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा

अपर मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

बताते चले कि जारी हुए आदेश में कहा गया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के उक्त पत्र दिनांक 26-12-2024 के आलोक में यह कहने का निदेश हुआ है कि दिवंगत आत्मा के सम्मान में दिनांक 26-12-2024 से 01-01-2025 तक राजकीय शोक मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इस अवधि में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा एवं कोई सरकारी मनोरंजन नहीं होगा,तद्‌नुसार कृपया आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने का कष्ट करें। अपर मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार की ओर से जारी हस्ताक्षरित पत्र के जरिए सभी जिलाधिकारियों, मंडलायुक्तों (कमिश्नरों)को निर्देश जारी किए गए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही पोस्ट में लिखा – पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी उन विरल राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा जगत और प्रशासन की दुनिया में समान रूप से अपनी जगह बनाई। सार्वजनिक कार्यालयों में अपनी विभिन्न भूमिकाओं में, उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

उन्हें राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा, उनके बेदाग राजनीतिक जीवन और उनकी अत्यंत विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका जाना हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं भारत के महानतम सपूतों में से एक को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं और उनके परिवार, मित्रों और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।

पीएम मोदी ने शोक किया व्यक्त

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पोस्ट में लिखा- डॉ. मनमोहन सिंह जी और मैं उस समय नियमित रूप से बातचीत करते थे जब वे प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था। 

हम शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श करते थे। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा देखने को मिलती थी। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार, उनके मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

राहुल गांधी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा- मनमोहन सिंह जी ने बहुत ही बुद्धिमत्ता और ईमानदारी के साथ भारत का नेतृत्व किया। उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने पूरे देश को प्रेरित किया। श्रीमती कौर और उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ। मैंने एक मार्गदर्शक और मार्गदर्शक खो दिया है। हममें से लाखों लोग जो उनके प्रशंसक थे, उन्हें अत्यंत गर्व के साथ याद करेंगे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *