U19 World Cup भारतीय टीम ने रचा जीत का इतिहास
दूसरी बार अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत ने भारतीय क्रिकेट को और भी गौरवान्वित किया है
U19 World Cup: भारत की महिला U19 Women T20 World Cup 2025 का खिताब भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर जीत लिया। बतादें कि भारत की महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए साउथ अफ्रीका को फाइनल मैच में हराकर लगातार दूसरी बार अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत ने भारतीय क्रिकेट को और भी गौरवान्वित किया है, और यह दिखाता है कि महिला क्रिकेट के क्षेत्र में भारत लगातार मजबूत हो रहा है।
टीम इंडिया ने जीत की हासिल
बताते चले कि टीम इंडिया ने इस मुकाबले को एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया। टीम इंडिया ने पिछली बार फाइनल में इंग्लैंड की अंडर 19 महिला टीम को हराया था। इस बार रविवार (2 फरवरी) को कुआलालम्पुर के बयूमास ओवल में खेले गए फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया हैं। बता दें कि मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 83 रनों का टारगेट मिला, जिसे उसने 11.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया। वहीं भारतीय टीम की जीत में ओपनर बैटर गोंगाडी तृषा की अहम भूमिका रही। तृषा ने गेंदबाजी में तीन विकेट लिए, जबकि बल्ले से नाबाद 44 रन बनाए।
Read More: दिल्ली कह रही है, अब की बार भाजपा सरकार!, पीएम ने विपक्ष के खोले दाव
जानें किसने अदा की अहम भूमिका
भारत ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर लगातार दूसरी बार अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। सिर्फ 8 महीने के अंदर भारतीय क्रिकेट फैंस को एक और खुशखबरी मिल गई। 29 जून 2024 को बारबडोस में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। अब 2 फरवरी 2025 को निक्की प्रसाद की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से शिकस्त दी। भारत के लिए गोंगाडी त्रिशा और वैष्णवी शर्मा ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को खिताब जिताने में अहम भूमिका अदा की।
PM मोदी ने दी बधाई
वहीं PM मोदी ने बधाई देते हुए कहा- हमें अपनी नारी शक्ति पर बहुत गर्व है! ICC U19 महिला T20 विश्व कप 2025 में विजयी होने के लिए भारतीय टीम को बधाई। यह जीत हमारी बेहतरीन टीमवर्क के साथ-साथ दृढ़ संकल्प और धैर्य का परिणाम है। यह कई उभरते एथलीटों को प्रेरित करेगी। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएँ।
-
Tags :
- desh
- sports
- The Voice Of Hind