उत्तर प्रदेश

प्रयागराज महाकुंभ 2025: यूपी की बसें होंगी रामधुन से सजी

Prayagraj Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ 2025 को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। क्योंकि इस बार महाकुंभ बेहद ही खास होने वाला हैं। ऐसे में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु तीर्थराज प्रयागराज के संगम तट पर जाने की तैयारी करने में लगे हुई है। वहीं महाकुंभ की तैयारियों के बीच सरकार ने यूपी बसों के लिए निर्देश जारी किया हैं। इसके साथ ही एयरलाइंस कंपनियों ने भी महाकुंभ के लिए स्‍पेशल फ्लाइट चलाने की शुरुआत कर दी है।

the voice of hind- प्रयागराज महाकुंभ 2025: यूपी की बसें होंगी रामधुन से सजी

Read More: 21 दिसंबर साल का सबसे छोटा दिन, आखिर क्यों…

राम धुन में होगी यूपी बसें

बताते चले प्रयागराज महाकुंभ 2025 के चलाई जा रही बसें राममय के धुन में होगी। क्योंकि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिया है कि परिवहन निगम की सभी बसों में भक्तिपूर्ण संगीत बजाया जाए। वहीं प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में 40 करोड़ लोगों के आने का अनुमान लगाया जा रहा हैं। वहीं संत दिव्या गिरी महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा के मुताबिक गंगा माता और यमुना माता खुद ही लोगों को अमृत स्नान करवाने के लिए अपना स्थान बदलती हैं। जिससे कि करोड़ों लोग आस्था की डुबकी में सराबोर होकर तर जाएं।

the voice of hind- प्रयागराज महाकुंभ 2025: यूपी की बसें होंगी रामधुन से सजी

रामधुन भक्ति का प्रतीक

रामधुन का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व है। यह भगवान राम के प्रति श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है और यात्रियों के मन में एक सकारात्मक और शांत वातावरण का निर्माण करेगा। यह पहल निश्चित रूप से यात्रा को अधिक आनंदमय और स्मरणीय बनाएगी। ऐसे में महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ और व्यवस्थाएँ की जाती हैं, और अब रामधुन वाला परिवहन भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। सरकार द्वारा की जा रही तैयारियाँ दर्शाती हैं कि कुंभ मेले को कितना गंभीरता से लिया जा रहा है। 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *