
राहुल गांधी पहले दें इस्तीफा: नितिन नवीन
वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पहले अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी घुसपैठियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं।
Read More: गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा में सूर्य शनि का संबंध
राहुल गांधी को पहले अपना इस्तीफा दे
Varanasi, Uttar Pradesh: On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, BJP National President Nitin Nabin says, "….I would say these are people with an anarchist mindset, who know only how to spread poison in society. After all, this very Election Commission conducted the elections in Keralam. It also conducted the elections in Tamil Nadu, where they came to power. If he has the courage, Rahul Gandhi should first resign; the public is fully watching the game he is playing. This Leader of the Opposition is engaged in shielding infiltrators…"
— IANS (@ians_india) October 8, 2026
नितिन नवीन अपने दो दिवसीय काशी दौरे के दूसरे दिन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे थे। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा- “हिम्मत है तो राहुल गांधी को पहले अपना इस्तीफा देना चाहिए। जनता सब देख रही है। घुसपैठियों को संरक्षण देने का काम नेता प्रतिपक्ष कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता 24 घंटे सातों दिन काम करता है। उसके लिए हर दिन काम है और हर दिन चुनाव है। भाजपा के लोग केवल चुनावी मौसम में सक्रिय होने वाले लोग नहीं हैं, बल्कि जनता के साथ संवाद और संगठन का काम पूरे वर्ष चलता रहता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin, उत्तर प्रदेश सह प्रभारी श्री @IJAGDISHPATEL एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री @mppchaudhary ने वाराणसी में पूर्व तीन टर्म के जिलाध्यक्ष, क्षेत्र एवं प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में सहभागिता की। https://t.co/Y5oHN7dltP
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) October 8, 2026
राहुल गांधी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि अराजकतावादी मानसिकता के लोग केवल समाज में विष घोलने का काम करते हैं। केरल और तमिलनाडु में भी इसी निर्वाचन आयोग ने चुनाव कराए हैं। उन्होंने कहा कि जहां लोग चुनाव में पीछे थे, वहां भी सत्ता में पहुंचे हैं। ऐसे में निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाने से पहले राहुल गांधी को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। नितिन नवीन ने कहा कि अलग-अलग जगहों से आकर लोग भारत के नागरिकों का हक मार रहे हैं। भारत के संसाधनों और अन्य सुविधाओं पर भारत के लोगों का अधिकार है, घुसपैठियों का नहीं।
नमामीशमीशान निर्वाणरूपं विभुं व्यापकं ब्रह्मवेदस्वरूपम् । निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं चिदाकाशमाकाशवासं भजेऽहम् ॥उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान आज बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।बाबा विश्वनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर सदैव बनी रहे और राष्ट्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो, यही प्रार्थना है।हर हर महादेव!
— Nitin Nabin (@NitinNabin) October 8, 2026
घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं नेता प्रतिपक्ष
उन्होंने कहा कि विदेशी मानसिकता के लोगों को यहां बसाने के प्रयास के खिलाफ भाजपा हमेशा खड़ी रहेगी। काशी आगमन को अपनी परंपरा बताते हुए उन्होंने कहा कि पहले भी कई बार श्री काशी विश्वनाथ की नगरी में आने का अवसर मिला है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के भव्य निर्माण से यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुखद अनुभूति होती है।
उन्होंने कहा कि गंगा तट पर बाबा विश्वनाथ का दर्शन भक्तों के लिए अद्भुत अनुभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसके लिए बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि करोड़ों सनातनियों की आस्था के केंद्र को भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है।
