पेपर लीक के खिलाफ राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान
दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक तथा शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ 17 जुलाई को देशभर के छात्रों से देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा है कि शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के लिए व्यापक जन आंदोलन जरूरी है।
Read More: आंधी-बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
महाराष्ट्र TET का पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द हुई। 6 लाख अभ्यर्थी अधर में। दो हफ्ते हो गए, नई तारीख़ का कोई अता-पता नहीं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 14, 2026
लीक करने वाले आज़ाद, सिस्टम बेदाग़ और सज़ा भुगत रहा है वो जिसने ईमानदारी से मेहनत की।
ये देश के कार्यरत और होने वाले शिक्षक हैं जिनके हाथ में भारत का भविष्य…
पेपर लीक तथा शिक्षा व्यवस्था- राहुल
राहुल गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा- “आज की शिक्षा व्यवस्था में मेहनत का सम्मान नहीं है और न ही छात्रों के सपनों की सुरक्षा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा “तैयारी करो तो पेपर लीक मिलेगा, सवाल पूछो तो देश विरोधी का दाग मिलेगा और लाखों रुपये खर्च करो तो न शिक्षा मिलेगी, न रोजगार।” शिक्षा की वर्तमान व्यवस्था को बदलने के लिए ‘शिक्षा क्रांति’ को जरूरी बताते हुए उन्होंने छात्रों से अपील की है कि वे अपनी आवाज बुलंद करने के लिए 17 जुलाई को देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ अभियान से जुड़ें।

मुख्यमंत्री जी – तीन चीज़ें, आज ही:
- समय-सीमा : TET की नई तारीख़ अभी घोषित कीजिए।
- जवाबदेही : लीक के ज़िम्मेदारों पर कार्रवाई हो, अभ्यर्थी पर नहीं।
- भविष्य की रक्षा : जिनका साल इस लीक के कारण बर्बाद हुआ, उन्हें उम्र सीमा में छूट दी जाए।
‘छात्रों की गूंज’ अभियान की शुरुआत
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने इससे पहले राजस्थान के कोटा में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान की शुरुआत की हैं जिसमें उन्होंने छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और शिक्षकों से संवाद किया तथा पेपर लीक, शिक्षा के बढ़ते निजीकरण, महंगी शिक्षा और युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था। कांग्रेस इस अभियान के जरिए देशभर के छात्रों की समस्याओं और सुझावों को सामने लाने का प्रयास कर रही है।

