राम मंदिर चढ़ावा: SIT जांच से पहले ट्रस्ट पदाधिकारियों पर उठे सवाल
अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा कांड में SIT जांच शुरू होने से पहले अयोध्या में बड़ी हलचल है। सूत्रों के मुताबिक, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की तबीयत खराब बताई जा रही है। उन्हें जुकाम के साथ शुगर बढ़ने की शिकायत बताई गई है।
चढ़ावा गबन को लेकर उठ रहे सवाल
#WATCH | अयोध्या, उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदे से जुड़े विवाद की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 3 सदस्यों वाली SIT गठित किए जाने पर, राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने कहा, "…सबसे बड़ी बात जिसकी प्रशंसा की जानी चाहिए कि राज्य सरकार ने 24 घंटे से भी कम… pic.twitter.com/KlY0tPN4kR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2026
इसी बीच जानकारी मिल रही है कि ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा भी फिलहाल अयोध्या में नहीं हैं और इलाज के सिलसिले में बाहर गए बताए जा रहे हैं। विनय कटियार ने चेतावनी दी है कि कल वो खुद पहुंचकर चोरों को भगाएंगे वरना ये सब जेल जाएंगे। उनकी धमकी के बाद VHP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जांच की बात कही है। लेकिन कटियार अड़े हुए हैं। कटियार को मनाने का मैनेजमेंट चल रहा हैं। खास बात यह है कि चढ़ावा गबन प्रकरण में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा की भूमिका को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
Read More: ओमैक्स रेजिडेंसी पर सड़क-नाले पर कब्जे का आरोप, धरने की चेतावनी
अब राम मंदिर ट्रस्ट के बचाव में विश्व हिंदू परिषद उत्तरी है।
— abhishek upadhyay (@upadhyayabhii) June 14, 2026
विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस की है।
SIT की वही खूबियाँ गिनाईं हैं, जो नृपेंद्र मिश्रा पहले ही गिना चुके हैं।
सवाल है कि चंपत राय कहाँ हैं?
अनिल मिश्रा क्या कर रहे हैं?… pic.twitter.com/m5H056WCUl
SIT टीम करेंगी सुबह से जांच
सूत्रों के अनुसार SIT टीम आज रात अयोध्या पहुंच सकती है और कल सुबह से जांच प्रक्रिया शुरू हो सकती है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब जांच शुरू होने जा रही है, तो ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारी जांच टीम के सामने कब और कैसे पेश होंगे। चढ़ावे में कथित करोड़ों के हेरफेर, रिकवरी और अब तक FIR न होने के बीच यह मामला और संवेदनशील हो गया है। SIT जांच अब सिर्फ कर्मचारियों तक सीमित रहेगी या ट्रस्ट के बड़े नामों से भी पूछताछ होगी। सबकी नजर इसी पर है।
कितना दुर्भाग्य है कि हमारे धर्म के मंदिरों में चोरी की जांच अधिकारी करेंगे इससे बड़ा दुर्भाग्य ओर क्या हो सकता है सनातन धर्म के लिए..
— Samajwadi Party: Prahari (@SP_Prahari) June 14, 2026
अगर प्रभु श्री राम जी के मंदिर दान चोरी हुआ है तो कैमरा बंद के करके आपस में बात सुलझा के चढ़ावा वापस रख दो बात खतम..
pic.twitter.com/rEjkJ7lvkg
