राशिफल (27-07-2026) : मछली जीव दान से धन-संपदा-खुशियां मिलेंगी
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 27-07-2026 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा में करियर की जानकारी
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे।
आपको बता दें कि आज दिनांक 27 जुलाई 2026, संवत – 2083, शाली वाहन – 1948, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु -ग्रीष्म, आज का सूर्योदय दिल्ली में 05 बजकर 20 मिनट पर, मास – आषाढ़, पक्ष – शुक्ल, तिथि – त्रयोदशी 16 बजकर 16 मिनट तक, दिन – सोमवार, नक्षत्र – मूल नक्षत्र 10 बजकर 29 मिनट तक नक्षत्र के स्वामी केतु, धनु राशि में चंद्रमा 11 अंश का, आज का दिशा सुल पूर्व दिशा में यात्रा वर्जित है, गोचर के हिसाब से आज का राशि फल, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
मेष राशि
आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाग्य भाव में चंद्रमा शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं।
वृष राशि
आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में चंद्रमा शत्रु के घर में स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहें, चंदन मिश्रित जल से शिव परिवार का जलाभिषेक करें।
मिथुन राशि
आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बुध चंद्रमा की युति विचारो में प्रखरता आयेगी। जातक की बौद्धिक क्षमता विकसित होगा, पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कर्क राशि
आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा भय कारक होगा। जातक पारिवारिक विवाद से बचे, शिव परिवार का पूजन दर्शन करें।
सिंह राशि
आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में चंद्रमा मन का बिखराव कम होगा। जातक का पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, रुका हुआ काम बनेगा, गायत्री मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि
आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन चतुर्थ स्थान में चंद्रमा मंगल द्वारा दृष्टि उत्तेजना से बचे। जातक को टेक्निकल एजुकेशन से लाभ होगा।
तुला राशि
आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में चंद्रमा भाइयों बहनों से आपसी सहयोग मिलेगा। जातक को नौकरी-व्यापार में लाभ होगा, गाय को हरा पालक खिलाए।
वृश्चिक राशि
आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पत्नी द्वारा व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। जातक सुंदर कांड का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।
धनु राशि
आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल शत्रु वर्ग पराजित होंगे, जातक का रुका हुआ भूमि वाहन संबंधी विवाद से छुटकारा मिलेगा।
मकर राशि
आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बारहवें स्थान में चंद्रमा धर्म परायण जीवन होगा। जातक शिव परिवार का जलाभिषेक करें।
कुंभ राशि
आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राहु ग्रह से सम्बन्धित काम करें। जातक को धन-संपदा-खुशियां मिलेंगी, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।
मीन राशि
आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शनि ग्रह से प्रभावित रहेगा। जातक की धीमी गति से प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें, धन-संपदा-खुशियां मिलेंगी।
आज का राहु काल : आज का राहु काल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।
सफलता का सूत्र : ऐसे लोगों से दूर रहे जो आपकी महत्वाकांक्षाओं को छोटा रखना चाहते है।
विशेष जानकारी : यह जानकारी गुरु कृपा से मिलती है जिन लोगों को ज्योतिष में रुचि हो वह संपर्क करें धर्म परायण होकर साधना करें, आत्म चिंतन स्वाध्याय से प्रगति होगी। मिलने के लिए नोएडा, कानपुर, लखनऊ में अतिरिक्त जानकारी के लिए 9415126330, 6386254344 पर संपर्क करें। आप का साथी ज्योतिषाचार्य राम नजर मिश्र रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ…
the voice of hind news channel

