
भारत टैक्सी ड्राइवरों को ₹5 लाख तक सुरक्षा कवरेज! – CM योगी
- मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानित, कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को प्रदान किया चेक
- भारत टैक्सी और तीन प्रमुख संस्थाओं के बीच एमओयू का आदान-प्रदान
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों सुमनदीप कौर, अमित कुमार अग्रवाल, अमरीश सोनकर, शशांक पांडेय और पंकज कुमार वर्मा को मंच पर शेयर प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
‘भारत टैक्सी’ एवं ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ के शुभारंभ हेतु आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री @mohol_murlidhar जी के साथ सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ के ई-पोर्टल, किसानों को उर्वरक एवं बीज की सहज, सुव्यवस्थित व… pic.twitter.com/6Zbch0Ut2c— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 23, 2026
इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को ऋण के चेक भी वितरित किए, जिसमें अनिल कुमार सिंह को छह लाख रुपये, अंकुश कुमार को पांच लाख रुपये, अवधेश कुमार को चार लाख 50 हजार रुपये, बाबूलाल राजपूत को तीन लाख रुपये और संजय को दो लाख रुपये का ऋण प्रदान किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग जेपीएस राठौर ने मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के लाभांश के रूप में दो करोड़ 69 लाख रुपये का चेक भी सौंपा।
Read More: योगी सरकार में यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई रफ्तार!
मुख्यमंत्री के समक्ष भारत टैक्सी के साथ तीन एमओयू
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मंच पर भारत टैक्सी और तीन प्रमुख संस्थाओं के बीच एमओयू का आदान-प्रदान हुआ। भारत टैक्सी के सीईओ हिमांशु ने अडानी एयरपोर्ट लखनऊ के चीफ कमर्शियल ऑफिसर शिव मोहन सिंह, उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील कुमार तथा यातायात एवं सड़क सुरक्षा, लखनऊ के डीआईजी अरविंद कुमार मौर्य के साथ एमओयू का आदान-प्रदान किया।
‘भारत टैक्सी’ का हिस्सा बनने वाले टैक्सी ड्राइवर को ₹5 लाख तक सामाजिक सुरक्षा का कवरेज मिलेगा… pic.twitter.com/WBZNSQofvc— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 23, 2026
भारत टैक्सी से युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर- ब्रजेश पाठक
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- सहकारिता विभाग समाज के गरीब, किसान और मध्यम वर्ग से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पूर्ववर्ती सरकारों में यह विभाग अपनी मूल भावना से भटक गया था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सहकारिता विभाग को नई दिशा मिली है और आज सहकारी बैंक लाभ की स्थिति में हैं, जिसका लाभ किसानों और आम लोगों को मिल रहा है।
UP CM Yogi Adityanath (@myogiadityanath) posts on X, "'भारत टैक्सी' एवं 'मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना' के शुभारंभ हेतु आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री @mohol_murlidhar जी के साथ सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर 'मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना' के… pic.twitter.com/pNW1lKghQS
— Press Trust of India (@PTI_News) September 23, 2026
उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्तर पर सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के बाद देश में सहकारिता व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य तेजी से हुआ है। भारत टैक्सी इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें अपनी गाड़ी, अपना ड्राइवर और अपनी कमाई की व्यवस्था होगी तथा पैसा स्थानीय स्तर पर परिवार और अर्थव्यवस्था में ही घूमेगा।

उन्होंने प्रदेशवासियों से भारत टैक्सी को सफल बनाने के लिए मिलकर प्रयास करने तथा स्वयं को इसका ब्रांड एंबेसडर बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब अपराध और कट्टा संस्कृति के स्थान पर कलम, शिक्षा और विकास की संस्कृति मजबूत हुई है।
उत्तर प्रदेश में सहकारिता के क्षेत्र…: मुरलीधर मोहोल
केंद्रीय सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा- आज लखनऊ के साथ गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज में भी भारत टैक्सी की सेवा शुरू हो रही है तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 50 हजार से अधिक लोग ऑनलाइन इस कार्यक्रम से जुड़े हैं।
आज लखनऊ में यशस्वी मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में ‘भारत टैक्सी’ एवं ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए।
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) September 23, 2026
यह पहल प्रदेश के किसानों की समृद्धि, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की… pic.twitter.com/NVbbIq7hM5
भारत टैक्सी के संबंध में उन्होंने बताया कि पिछले छह महीनों में 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ड्राइवर भाई-बहनों के खातों में पहुंच चुकी है। वर्तमान में भारत टैक्सी देश के करीब 15 शहरों में संचालित हो रही है और लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर तथा प्रयागराज के जुड़ने के साथ उत्तर प्रदेश में अब तक करीब 40 हजार ड्राइवरों ने पंजीकरण कराया है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर के नेतृत्व में उल्लेखनीय कार्य हो रहा है। प्रदेश में करीब 42 हजार सहकारी समितियां कार्यरत हैं। पैक्स के कंप्यूटरीकरण और ग्रामीण बैंकों के डिजिटलीकरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का सहकारिता मॉडल देश के अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणादायी बन सकता है और भारत टैक्सी इस सहकारिता आंदोलन को मोबिलिटी के क्षेत्र में नई गति देने वाली महत्वपूर्ण पहल है।
