देश दुनिया

नेपाल में भीषण बाढ़, 105 भारतीय लापता! पीएम है साथ

दिल्ली: नेपाल में भारतीय दूतावास ने वहां अचानक आयी बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों की सहायता और उनके बारे में जानकारी हासिल करने के लिए आपातकालीन नंबर जारी किये हैं।

Read More: यूपी रोडवेज में 250 नई इलेक्ट्रिक बसें! सफर होगा आरामदायक

नेपाल में बाढ़ संकट

नेपाल में भीषण बाढ़, 105 भारतीय लापता! पीएम है साथ
नेपाल में भीषण बाढ़, 105 भारतीय लापता! पीएम है साथ

बताते चले कि उत्तरी नेपाल में भोटे कोशी नदी में अचानक बाढ़ आ गई। पानी तिब्बत की ओर से आया। वहीं नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, नेपाल के रसुवा क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ के बाद लापता हुए 291 विदेशी नागरिकों में कम से कम 105 भारतीय पर्यटक शामिल हैं। बाढ़ से रिहायशी इलाकों को भारी नुकसान पहुंचा है। नेपाल के 5 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। 7 लोगों की मौत हो गई है।

आपातकालीन नम्बर जारी

दूतावास ने कहा है कि बाढ के कारण फंसे भारतीय नागरिकों के बारे में जानकारी के लिए 977 985 131 6807 और 977 970 910 7500 नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है। इन दोनों नम्बरों पर व्हाट्सऐप के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है।

इस बीच दूतावास अचानक आयी बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों के शीघ्र बचाव और राहत के लिए नेपाल सरकार के संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। नेपाल सरकार के समन्वय में बचाव और राहत प्रयासों को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने दिया आश्वासन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से फोन पर बात कर हर संभव मानवीय सहायता का आश्वासन दिया है।
नेपाल में तिब्बत सीमा के पास बुधवार को अचानक आयी बाढ़ की चपेट में आने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 105 भारतीयों समेत सैकड़ों लोग लापता बताये जा रहे हैं।

https://www.abplive.com/gk/why-does-nepal-pm-balen-shah-always-wear-black-sunglasses-know-the-reason-3180576

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *