देश दुनियाबिजनेस/नॉलेज

शेयर बाजार पर मंडराया दबाव, तेल और ग्लोबल संकट पर नजर

मुंबई : बीते सप्ताह प्रमुख सूचकांकों में रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में घरेलू शेयर बाजारों की चाल मुख्य रूप से वैश्विक कारकों पर निर्भर करेगी।

निवेशकों की नजर पश्चिम एशिया संकट के साथ ही कच्चे तेल की कीमतों पर भी होगी। घरेलू स्तर पर नौ प्रमुख उद्योगों के जुलाई आंकड़े अगले सप्ताह जारी किये जाने हैं। शेयर बाजार की दिशा तय करने में इसका भी हाथ रहेगा।

Read More: ‘नागरिक देवो भव’ से आत्मनिर्भर भारत की नई उड़ान- पीएम मोदी

शेयर बाजार पर मंडराया दबाव, तेल और ग्लोबल संकट पर नजर
शेयर बाजार पर मंडराया दबाव, तेल और ग्लोबल संकट पर नजर

शेयर बाजार की चाल

गत सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सोमवार और गुरुवार को मजबूत बंद हुआ जबकि अन्य तीन दिन गिरावट देखी गयी। यह 489.92 अंक (0.62 प्रतिशत) की साप्ताहिक गिरावट में 78,009.25 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक सोमवार को छोड़कर अन्य चार दिन लाल निशान में बंद हुआ। सप्ताह के दौरान यह 204.65 अंक यानी 0.83 फीसदी गिरकर शुक्रवार को 24,366 अंक पर रहा। वृहत बाजार में मिश्रित रुख रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.48 प्रतिशत चढ़ गया जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.65 प्रतिशत उतर गया।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 19 के शेयरों में साप्ताहिक गिरावट रही। टीसीएस का शेयर 3.86 प्रतिशत टूट गया। आईटीसी में 2.77 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.70, भारतीय स्टेट बैंक में 2.56, टाटा स्टील में 2.45, पावरग्रिड में 1.93, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.78, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.77 और एक्सिस बैंक में 1.66 प्रतिशत की गिरावट रही।

मारुति सुजुकी का शेयर 1.32 प्रतिशत, सनफार्मा का 1.24, एनटीपीसी का 1.16 और टेक महिंद्रा का 0.92 प्रतिशत फिसल गया। एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, ट्रेंट और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी लाल निशान में रहे।

टाइटन में 2.75 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी रही। बीईएल का शेयर 2.06 प्रतिशत, भारती एयरटेल का 1.68 और बजाज फिनसर्व का 1.40 प्रतिशत की बढ़त में रहा। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटरनल, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनीलिवर और कोटक महिंद्रा बैंक में भी तेजी रही।

https://www.jagran.com/business/share-market-indian-stock-market-outlook-for-next-week-from-17-to-21-august-crude-oil-and-geopolitical-tensions-40342244.html

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *