देश दुनियाबिजनेस/नॉलेजविदेश

शेयर बाजार में लौटी रौनक, निवेशकों को राहत

मुंबई: विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी देखी गयी। बीएसई का सेंसेक्स 238.22 अंक (0.31 प्रतिशत) चढ़कर 76,741.82 अंक पर पहुंच गया। सूचकांक पूरे दिन हरे निशान में रहा और दोपहर से पहले 823 अंक चढ़ गया था। हालांकि अंत तक यह उतनी बढ़त बरकरार नहीं रख सका।

Read More: ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों को मोदी का न्योता

शेयर बाजारों में लौटी तेजी

शेयर बाजार में लौटी रौनक, निवेशकों को राहत
शेयर बाजार में लौटी रौनक, निवेशकों को राहत

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 80.75 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,962.80 अंक पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस पर बाजार में बड़ी गिरावट देखी गयी थी। दोनों प्रमुख सूचकांक दो प्रतिशत से ज्यादा टूट गये थे। एशियाई और यूरोपीय बाजारों में आज मिलाजुला रुख रहा।

घरेलू स्तर पर वृहत बाजार में लिवाली ज्यादा रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.36 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.80 प्रतिशत ऊपर रहा। ऑटो और आईटी को छोड़कर सभी सेक्टरों के सूचकांक बढ़त में रहे। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, बैंकिंग, रियल्टी, बैंकिंग, वित्त, रियल्टी, फार्मा और मीडिया समूहों की कंपनियों में अच्छी लिवाली रही।

हरे निशान में रही कंपनियां

सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मा का शेयर ढाई फीसदी और भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व तथा इंडिगो के शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। इटरनल, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर एक से दो प्रतिशत तक की बढ़त में रहे। एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अडानी पोर्ट्स और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी हरे निशान में रहे।

इंफोसिस, मारुति सुजुकी और एनटीपीसी के शेयर एक से दो प्रतिशत तक टूट गये। एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, टाइटन, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, बीईएल और टेक महिंद्रा के शेयर भी गिरावट में रहे।

https://groww.in/stocks

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *