उत्तर प्रदेशचुनावबिजनेस/नॉलेज

उत्तर प्रदेश की बेहद खास खबरों पर डाले नजर

उत्तर प्रदेश: यूपी के सीएम योगी कुशीनगर दौरे पर रहेंगे, इसके साथ ही कुशीनगर, रामकोला और हाटा विधानसभा क्षेत्रों को ₹525 करोड़+ की विकास सौगात देंगे साथ ही 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा।

Read More: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS ट्रांसफर

आपको बताते चले कि यूपी सीएम विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास के साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। तो आइये जानते है योगी कुशीनगर को क्या देंगे सौगात…

  • कुशीनगर विधानसभा में ₹147 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण।
  • कुशीनगर विधानसभा में ₹104 करोड़ की 159 परियोजनाओं का शिलान्यास।
  • हाटा विधानसभा में ₹45 करोड़ की 64 परियोजनाओं का लोकार्पण।
  • हाटा विधानसभा में ₹116 करोड़ की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास।
  • रामकोला विधानसभा में ₹43 करोड़ की 69 परियोजनाओं का लोकार्पण।
  • रामकोला विधानसभा में ₹68 करोड़ की 53 परियोजनाओं का शिलान्यास।
  • कार्यक्रम का आयोजन 11 जुलाई सुबह 10 बजे टेकुआटार, कुशीनगर में होगा।

सीएम योगी देंगे गोरखपुर को करोड़ों की सौगात

गोरखपुर: सीएम योगी गोरखपुर दौरे पर रहेंगे साथ ही गोरखपुर के पिपराइच विधानसभा क्षेत्र को ₹757 करोड़+ की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके साथ ही भटहट-बांसस्थान मार्ग समेत 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।

सीएम योगी गोरखपुर दौरे के साथ महादेव कुंड पर्यटन विकास से जुड़ी परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे, साथ ही भटहट-बांसस्थान मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य को रफ्तार मिलेगी। जिसके लिए यूपी सीएम ₹697 करोड़ की 5 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, साथ ही ₹60 करोड़ की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे है बेहद खास

लखनऊ: यूपी वालों के लिए खुशखबरी 13 जुलाई से जनता के लिए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे खुलेगा। जिसका उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी करेंगे।

बताते चले कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे ₹3,600 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है जो एक्सप्रेसवे 63 किमी लंबा हैं। इस एक्सप्रेसवे के खुल जाने से लखनऊ से कानपुर की यात्रा घटकर 30-35 मिनट रह जाएगी। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे पर वाहन 120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगे।

उत्तर प्रदेश की बेहद खास खबरों पर डाले नजर
उत्तर प्रदेश की बेहद खास खबरों पर डाले नजर

वही बात करें लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के खुबी की तो मार्ग पर 4 बड़े पुल, 25 छोटे पुल, 4 फ्लाईओवर और 24 अंडरपास बनाए गए हैं। इसके साथ ही 120 किमी/घंटा से अधिक रफ्तार पर AI आधारित ATMS से स्वतः चालान होगा। 63 PTZ CCTV कैमरे और 16 वीडियो डिटेक्शन सिस्टम से होगी जो 24×7 निगरानी रखेगी। वहीं दुर्घटना की स्थिति में 15 मिनट के भीतर आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अब बात करें एक्सप्रेसवे से लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, अयोध्या और सुल्तानपुर के यात्रियों को लाभ मिलेगा।

Read More: अयोध्या-बस्ती को सीएम योगी देंगे विकास की सौगात

सोने के बढ़ते दाम ने बढाई परेशानियां

लखनऊ: विवाह के सीजन बीच सोने की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने लोगों को बेहद ही परेशान कर दिया है। जी हां विवाह के सीजन में सोने की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,44,960 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है

उत्तर प्रदेश की बेहद खास खबरों पर डाले नजर
उत्तर प्रदेश की बेहद खास खबरों पर डाले नजर

जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इस तेजी के बाद सराफा कारोबारियों में हलचल बढ़ गई है। एक दिन पहले ही दिल्ली और उसके आसपास के बाजारों में प्रति 10 ग्राम पर 400 रुपये की बढ़त देखी गई थी।

आगामी चुनाव के लिए BJP बनाएगी रणनीति

लखनऊ: बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में अहम बैठक होगी, वहीं बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी करेंगे। जिसमें महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे। बताते चले कि दोपहर 2 बजे प्रदेश पदाधिकारियों के साथ रणनीतिक चर्चा होगी।

उत्तर प्रदेश की बेहद खास खबरों पर डाले नजर
उत्तर प्रदेश की बेहद खास खबरों पर डाले नजर

इस चर्चा में चुनावी अभियानों को लेकर आगे की रूपरेखा बनेगी साथ ही मोर्चों और प्रकोष्ठों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इतना ही नहीं इस बैठक के दौरान संगठन विस्तार और अभियान की तैयारी पर फोकस रहेगा और आगामी चुनावों को लेकर बीजेपी की रणनीति पर मंथन बैठक होगी।।

प्रशासक संभालेंगे पंचायती राज विभाग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की जिला पंचायतों का कार्यकाल 11 जुलाई 2026 यानि की आज समाप्त होगा। जिसके बाद 12 जुलाई से नई जिला पंचायतों के गठन तक प्रशासक ही अध्यक्ष होंगे। बताते चले कि प्रशासक अधिकतम 6 माह तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे। इस दौरान केवल सामान्य और रूटीन कार्यों का निस्तारण होगा।

उत्तर प्रदेश की बेहद खास खबरों पर डाले नजर
उत्तर प्रदेश की बेहद खास खबरों पर डाले नजर

अहम जानकारी यह है कि प्रशासकों को नीतिगत फैसले लेने की अनुमति नहीं होगी, विशेष प्रस्ताव शासन की मंजूरी के लिए भेजे जाएंगे। पंचायती राज विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया साथ ही प्रमुख सचिव IAS अनिल कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है।

https://www.bjp.org/home

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *