आज का राशिफल (29-03-2025): दूर्वा से करें गणेश पूजन होगा भूमि लाभ
आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 29-03-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: आगरा में हुए हमले को लेकर बसपा सुप्रीमो ने दिलाई अखिलेश को गेस्ट हाउस कांड की याद
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 29 मार्च 2025, संवत – 2081, शाली वाहन – 1946, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु – बसंत, सूर्योदय काशी का 5 बजकर 54 मिनट पर, मास- चैत्र, मार्ग- शीर्ष, पक्ष – कृष्ण, तिथि – अमावस्या शाम 4 बजकर 28 मिनट तक, दिन – शनिवार, नक्षत्र – उत्तरा भाद्रपद शाम 7 बजकर 27 मिनट तक, मीन राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन धन का खर्चा होगा। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, यात्रा का योग बनेगा, हनुमान साठिका या किष्किंधा पाठ करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आय के नए श्रोत बनेगा। जातक को राजनीति में सफलता मिलेगी, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को भूमि संबंधी लाभ होगा, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे, दूर्वा से गणेश पूजन करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहें, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प से हनुमान जी का पूजन करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहें, गायत्री मंत्र का जाप करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक कुत्ता को ब्रेड दे, रुका हुआ काम बनेगा, दूर्वा से गणेश पूजन करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में 5 गृह विद्यमान हैं। जातक को मेडिकल से जुड़े लोग को विशेष लाभ होगा, धन सम्मान यश कीर्ति में वृद्धि होगी, न्याय संगत काम करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्तेजना से बचाव करें। जातक को चोट आदि से भय रहेगा, हनुमान साठिका या किष्किंधा कांड का पाठ करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता या महिला सहयोगी से लाभ होगा। जातक गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे, पीला केशर युक्त खीर बनकर गुरु मंत्र से हवन करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक को यात्रा से लाभ मिलेगा, सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वगृही शनि ग्रह स्थित है। जातक की धीमी गति से प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव का जलाभिषेक करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सुख साधन बनेंगे। जातक गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।