लाइफस्टाइल/हेल्थ

आईये इस होली रंग जाएं मथुरा, बरसाने के प्रेम रंग में…जानें कब-कहां होगी कौन सी होली

मथुरा होली : होली जो देश का सबसे प्रसिद्ध त्यौहार है, जिसे देश के हर कोने में अलग-अलग तरह से अपने ढंग से मनाया जाता है मगर ढंग कोई भी हो मकसद तो प्यार का रंग बिखेरना ही होता है। होली का त्यौहार जो प्रेम- व्यवहार की त्यौहार है इस दिन सारे गीले सिकवे मिटाकर सभी प्यार के रंग में रंगते है और एक दूसरे को मिठा खिलाकर प्रेम से गले लगते है, वहीं होली का जब जिक्र होता है तब शिव-गौरा, राधा-कृष्ण के प्रेम के रंग का भी जिक्र होता है जो बरसाने की होली की सबको याद दिलाता है।
तो आईये जानते है कि मथुरा, वृंदावन, गोकुल और बरसना समेत पूरे ब्रज धाम में रंगों का त्योहार यानि की होली कब से कब तक किस दिन और किस जगह मनाई जाएगी, और जानते है कि कौन सी कहां खेली जाएगी। इसके अलावा होली का समापन कब होगा। 
Holi 2021: जानें कैसे मनाई जाती है मथुरा, वृंदावन और बरसाने की होली | रंगों  से लेकर लाठी तक का... - YouTube

आखिर क्यों फेमस है मथुरा, वृन्दावन और बरसाना की होली

मथुरा, वृन्दावन और बरसाना की होली देश हो या विदेश सभी जगह प्रसिद्ध है, यहां होली खेलने देश हो या विदेश के सभी लोग आते है और राधा कृष्ण के प्रेम रंग में रंगकर धूम के साथ और आनंद और भक्ति-भाव के साथ होली मनाते है। फिर चाहे लड्डूमार होली से लेकर गोबर की होली तक का प्रचलन ही क्यों ना हो…आईये जानते है बरसाना, मथुरा, वृंदावन, नंदगांव आदि स्थानों पर कब-कब और कौन-कौन सी होली खेली जाएंगी। 

मथुरा होली कैलेंडर

लट्ठमार, फूल और गुलाल की होली खेलते हैं ब्रजवासी, देखें ब्रज की होली का  पूरा शेड्यूल: Braj Ki Holi 2024 | Jansatta

तारीख  – दिन   – कहां कौन से होली

17 मार्च 2024 –             रविवार        – श्रीजी मंदिर बरसाना में लड्डू होली मनाई जाएगी।
18 मार्च 2024 –            सोमवार       – बरसाना की मुख्य लट्ठमार होली खेली जाएगी।
19 मार्च 2024 –            मंगलवार     – नंदगांव के नंद भवन में लट्ठमार होली खेली जाएगी।
21 मार्च 2024 –            गुरुवार        – वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में फूलवालों की होली मनाई जाएगी। 
                                                              – इसके साथ ही रंगभरी एकादशी पर वृन्दावन में होली मनाई जाएगी।
21 मार्च 2024 –             गुरुवार       – मथुरा में भगवान कृष्ण के जन्मस्थान मंदिर और पूरे मथुरा में होली का विशेष आयोजन होगा। 
2 मार्च 2024 –             शुक्रवार       – गोकुल होली मनाई जाएगी और रमण रेती दर्शन किए जाएंगे।
24 मार्च 2024 –          रविवार         – होलिका दहन (होली अग्नि), द्वारकाधीश मंदिर डोला और मथुरा विश्राम घाट, बांके बिहारी वृन्दावन में होलिका दहन किया जाएगा।
25 मार्च 2024 –          सोमवार        – द्वारकाधीश बृज में धुलंडी होली मनाई जाएगी, इसमें टेसू फूल/अबीर गुलाल होली और रंग-बिरंगे पानी की होली खेली जाएगी।

लड्डू होली

barsana laddu mar holi mythology and date
बरसाने में हर साल लड्डू की होली मनाई जाती है, जो इस साल 17 मार्च यानी रविवार को मनाई जाने वाली है। इस दिन यहां हुलियारे एक-दूसरे पर लड्डू फेंककर होली मनाते हैं।

लठमार होली

lathmar holi 2024 in barsana starts from 18th march know how did lathmar  holi started | Lathmar Holi 2024: बरसाने में आज से शुरू लट्ठमार होली, जानें  कैसे हुई लट्ठ मारने की
बरसाने का राधे-कृष्ण का प्रेम और बरसाने गांव में राधा रानी मंदिर में लठमार होली खेली जाती है। लठमार होली जो दुनियाभर में काफी फेमस है। इस होली में महिलायें लाठी से पुरषों पर लट्ठ बरसाती है और पुरुष जिन्हें हुरियारे भी कहा जाता है वे ढाल से अपनी रक्षा करते हैं। इस साल लठमार होली बरसाने में 18 मार्च यानी सोमवार को खेली जाएगी।

फूलों वाली होली

Holi Special: रंगों ही नहीं, फूलों व लाठियों से ब्रज में खेली जाती है अनूठी  होली - holi celebration in braj-mobile
वृंदावन की प्रेम से भरे रंग हो या फिर फूलों, रंग, गुलाल की होली हो यह सबसे फेमस होली मानी जाती है। इस दिन लोग फूलों को एक-दूसरे पर बरसाते हैं। इस साल 21 मार्च को मथुरा, बरसाना और वृंदावन में फूलों से होली खेली जाएगी। साथ ही इस दिन कृष्ण की जन्मभूमि और मथुरा में भी बेहतरीन रूप से होली मनायी जाएगी।

छड़ीमार होली

मथुरा: भक्तों ने लाठियों से मनाई 'छड़ीमार होली' #Gallery
छड़ीमार होली जो गोकुल में मनाई जाने वाली होली हैं, जिसमें महिलाएं हाथ में लठ्ठ के बजाए छड़ी बरसाती नजर आती हैं। इस होली को मनाने का मुख्य कारण यह है कि जब भगवान श्री कृष्ण बचपन में गोपियों को परेशान करते थे तो गोपियां उन्हें छड़ी से मारती थी। अब ये एक परंपरा बन चुकी है। इस साल ये गोकुल में 21 मार्च को मनाई जाएगी।

हुरंगा होली

विश्व प्रसिद्ध दाऊजी का हुरंगा आयोजन होगा खास तैयारियां पूर्ण
बरसाने की हुरंगा होली 26 मार्च को बलदेव के दाऊजी मंदिर में खेली जाएगी। इस होली की खासीयत है कि इस दिन भाभियां अपने देवरों के साथ होली खेलती हैं और गीले सुती कपड़ों से उन्हें मारती हैं। इसी परंपरा को हुंरगा होली के नाम से जाना जाता है।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *