वेनेजुएला के तेल पर ट्रंप का बड़ा बयान!
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनका देश वेनेजुएला के तेल के जरिए वहां हुए अपने युद्ध की लागत से ‘28 गुना’ पहले ही वसूल कर चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका इससे ‘मोटी कमाई भी कर रहा है।’

डोनाल्ड ट्रंप का दावा
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- “उस युद्ध को जीतने में सिर्फ 48 मिनट लगे। हम वहां से लाखों बैरल तेल बाहर लेकर आये।” यह आंकड़ा डोनाल्ड ट्रंप के करीब एक हफ्ते पहले के पिछले दावे से अलग है, जब उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने उस पैसे की ‘42 गुना’ भरपाई कर ली है।
Read More: पाकिस्तानी सीमा में घुसा एयर इंडिया का विमान!
अमेरिका को युद्ध की कीमत ’28 गुना’
🛢️🇺🇸 होर्मुज से एक दिन में 1.9 करोड़ बैरल तेल निकला, ट्रंप ने इसे अपनी ईरान नीति की बड़ी सफलता बताया
— RT Hindi (@RT_hindi_) June 24, 2026
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से एक ही दिन में 1.9 करोड़ बैरल तेल की आवाजाही उनकी ईरान नीति की बड़ी कामयाबी है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके प्रयासों का "99%" मकसद… pic.twitter.com/j5aMZxIjk7
यह बयान अमेरिका के जनवरी में वेनेजुएला के खिलाफ शुरू की गयी सैन्य आक्रामकता के महीनों बाद आया है। उस सैन्य कार्रवाई के कारण वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का अपहरण कर लिया गया था और वेनेजुएला के तेल क्षेत्र पर अमेरिकी प्रभाव का बहुत बड़ा विस्तार हुआ था। डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका के तेल और गैस उत्पादन की गिनती करते समय वेनेजुएला को भी उसमें शामिल किया जाना चाहिए, क्योंकि यह देश ‘बुनियादी तौर पर’ अमेरिकी ऊर्जा परिदृश्य का ही हिस्सा है।
