यूपी के जिलों में पांच दिन बरसेगी आग, रहे सावधान
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग में अगले पांच दिनो में प्रचंड गर्मी और लू के आसार व्यक्त किये हैं। विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि बांदा में लू की स्थिति दर्ज की गई।
Read More: पाकिस्तान तय करें, भूगोल का हिस्सा बनना है या इतिहास- आर्मी चीफ
मौसम विभाग को लेकर अलर्ट
Daily Weather Briefing (18.05.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 18, 2026
Heat wave to severe heat wave conditions likely to prevail over plains of northwest India and central India during the week.
YouTube : https://t.co/lsQoMDm8nn
Facebook : https://t.co/pXaBdmVq7F
For more information, visit Us :… pic.twitter.com/grq7gDrmZR
मौसम विभाग द्वारा सोमवार को जारी हीट वेव बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में बांदा, प्रयागराज,झांसी, गाजीपुर और सुल्तानपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। वहीं बाराबंकी, गोरखपुर, वाराणसी (बीएचयू), बहराइच, बांदा, फुर्सतगंज, मुजफ्फरनगर, मेरठ, उरई और आगरा ताज में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
बुलेटिन के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में लू की स्थिति दर्ज की गई। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो देश भर में सबसे अधिक था वहीं प्रयागराज में दिन का तापमान 44.5,झांसी में 44.6, हमीरपुर में 44.2 और आगरा में 43.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं भी लू नहीं चली।

यूपी में 5 दिन बरसेगी आग
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक वृद्धि होने की संभावना जताई है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। विभाग के अनुसार रविवार को मेरठ, आगरा, गाजियाबाद, बहराइच, लखनऊ, रायबरेली, सुल्तानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, झांसी, ललितपुर, वाराणसी, मऊ और महाराजगंज समेत कई जिलों में हीट इंडेक्स 40 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
Read More: उच्च रक्तचाप: बढ़ता खतरा, आहार योजना, दिनचर्या पर ध्यान दे
मौसम विभाग ने आगरा, अमेठी, औरैया, आजमगढ़, बलिया, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, ललितपुर, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत रविदास नगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव और वाराणसी जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।
लू और गर्मी से जुड़ी सही जानकारी
— CSIR-NIScPR (@CSIR_NIScPR) May 18, 2026
गर्मी के मौसम में छोटी-छोटी सावधानियां आपकी सेहत को सुरक्षित रख सकती हैं। लू (#Heatwave) और अत्यधिक गर्मी से जुड़ी गलतफहमियों को दूर करें और सही जानकारी अपनाएं।
✅ समय-समय पर पानी पिएं
✅ हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें
✅ अत्यधिक गर्मी में… pic.twitter.com/xFvL1cEOTw
ऐसे करें बचाव
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 11 बजे से तीन बजे के बीच अत्यधिक गर्मी में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लेने तथा हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है।
