Yogi Adityanath का TMC पर हमला, बंगाल में अराजकता का आरोप
नवद्वीप (नदिया): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा- ममता दीदी ने सीएए का विरोध इसलिए किया, क्योंकि उन्हें चिंता थी कि अगर हिंदुओं की संख्या बढ़ गयी तो सड़कों पर इफ्तार कैसे होगा? बंगाल में अराजकता के लिए तृणमूल को जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्टी लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती।
Read More: केजरीवाल के शीशमहल की तस्वीरों पर AAP-BJP में घमासान, देंखे सच्चाई
डबल इंजन सरकार का मतलब- महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान तथा गरीब, कमजोर और दलित को उसका अधिकार…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 25, 2026
बागदा विधान सभा क्षेत्र के जन-जन का उत्साह इस बात का संकेत है कि पश्चिम बंगाल को TMC, कांग्रेस और कम्युनिस्टों के 'सिंडिकेट राज' से मुक्ति मिलने जा रही है और विकास का कमल खिलने जा रहा… pic.twitter.com/VPWpBoacYj
सीएम योगी ने TMC पर हमला
उन्होंने कहा, “मतदान के पहले चरण के दौरान इन लोगों ने भाजपा नेताओं और उम्मीदवारों पर हमला किया। हर किसी ने उनकी गुंडागर्दी देखी है। लेकिन जब चार मई को परिणाम आयेंगे तो तृणमूल के गुंडों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी। बंगाल अब अराजकता स्वीकार नहीं करेगा। यह समय बंगाल को लूट के उस कलंक से मुक्त करने का है, जिसे कांग्रेस, कम्युनिस्टों और तृणमूल ने इसके माथे पर लगाया है। बंगाल की जनता ने डबल-इंजन सरकार चुनने का फैसला कर लिया है, जो दोगुनी गति से काम करेगी।”
पहले चरण में बड़े पैमाने पर मतदान करके बंगाल के नौजवानों और माताओं ने यह साबित किया है कि,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 25, 2026
बंगाल की पहचान के लिए संकट बने TMC से मुक्त बंगाल का निर्माण करना है… pic.twitter.com/eKDePNltrs
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नवद्वीप विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार श्रुति शेखर गोस्वामी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम योगी ने पहले चरण की 152 सीटों पर रिकॉर्ड मतदान के लिए मतदाताओं को बधाई दी।
बंगाल को आतंक, माफिया राज और भ्रष्टाचार से मुक्त
उन्होंने कहा कि हर मतदाता ने बंगाल को आतंक, माफिया राज और भ्रष्टाचार से मुक्त करने, इसे भारत की पहचान के प्रतीक के रूप में फिर से स्थापित करने और भाजपा की डबल-इंजन सरकार लाने की आवश्यकता महसूस की है।
ममता दीदी- खेला शेष, उन्नयन शुरू…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 25, 2026
इतनी भीषण गर्मी में TMC के भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ आपका यह संघर्ष एक 'साधना' है, जिसकी सिद्धि 4 मई को बंगाल में 'लोकतंत्र की विजय' के साथ सुनिश्चित होगी।
डबल इंजन की भाजपा सरकार पर अटूट विश्वास जताने के लिए कटवा की देवतुल्य जनता का… pic.twitter.com/ORLfbYtLoN
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 500 साल पहले चैतन्य महाप्रभु ने “हरे कृष्ण, हरे राम…” की मधुर धुन से दुनिया को आकर्षित कर वैश्विक मंच पर भारत की सनातन ध्वजा स्थापित करने का जो कार्य किया था, वही कार्य आज इस्कॉन के संन्यासी कर रहे हैं।
भाजपा कार्यकर्ता की हुई हत्या
परिवारवादी पार्टियां 'स्वयं' के विकास पर ध्यान देती हैं… pic.twitter.com/2HeOOOFzyd
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 25, 2026
उन्होंने आगे कहा, “यह संकट तृणमूल सरकार ने पैदा की है, जो आतंक, माफिया राज और भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गयी है। भाजपा कार्यकर्ता संजय भौमिक की बेरहमी से हत्या कर दी गयी और तृणमूल के गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं। बंगाल पर जमीन, रेत और पशु माफियाओं का कब्जा है। दिल्ली से भेजा गया पैसा तृणमूल के गुंडे हड़प लेते हैं, लेकिन अब बंगाल जाग चुका है। ‘कट मनी’ और अराजकता का यह खेल अब यहीं खत्म होगा।”
