देश दुनिया

‘वोकल फॉर लोकल’, मिट्टी के गणपति खरीदें: PM मोदी

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आप यह प्रयास करें कि आपके घर, सोसायटी या आसपास की जगहों पर गणपति बप्पा की जो मूर्ति स्थापित हो वह हमारे देश की मिट्टी से बनी हो, वो हमारे अपने कुम्हारों और स्थानीय कलाकारों के हाथों तैयार हुई हो।

Read More: IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, कई राज्यों में चेतावनी

पीएम ने की अपील

'वोकल फॉर लोकल', मिट्टी के गणपति खरीदें: मोदी
‘वोकल फॉर लोकल’, मिट्टी के गणपति खरीदें: मोदी

पीएम मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में रविवार को कहा कि मुझे कई लोगों ने पत्र लिखकर एक खास विषय पर बात करने का सुझाव भेजा है। ये विषय ‘गणेश उत्सव’ से जुड़ा है। वैसे तो ‘गणेश उत्सव’ में अभी काफी समय बाकी है लेकिन लोगों ने ये आग्रह किया है कि इस विषय पर अभी ही बात होनी चाहिए।

दरअसल, गणेश जी की मूर्तियां बनाने का काम बहुत पहले शुरू हो जाता है। मूर्ति बनाने वाले, मूर्तियों के व्यापार से जुड़े लोग अभी से सक्रिय हो जाते हैं। इसलिए मेरा आप सभी से एक आग्रह है। आप प्रयास करें कि आपके घर, सोसायटी या आसपास की जगहों पर गणपति बप्पा की जो मूर्ति स्थापित हो, वो हमारे देश की मिट्टी से बनी हो, वो हमारे अपने कुम्हारों और स्थानीय कलाकारों के हाथों तैयार हुई हो।

मिट्टी की मूर्तियों को प्राथमिकता दें

उन्होंने कहा कि जो लोग गणेश जी की मूर्तियां बनाते हैं, उनसे भी मेरा आग्रह है कि वे मिट्टी की मूर्तियों को प्राथमिकता दें, और जो लोग मूर्तियां खरीदते हैं, वे भी यह जरूर देखें, कि, गणपति बप्पा की मूर्ति किससे बनी है और किस देश में तैयार हुई है। प्लास्टर आफ पेरिस से बनी मूर्तियां बिल्कुल ना खरीदें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मिट्टी की मूर्तियां पूजा के बाद सहज रूप से पानी में विलीन हो जाती हैं। इससे हमारी नदियां, तालाबों और पर्यावरण की रक्षा होती है। हमारी आस्था भी बनी रहती है और प्रकृति के प्रति हमारा दायित्व भी पूरा होता है। जब हम स्थानीय मूर्तिकाराें से मूर्ति खरीदते हैं, हम ‘वोकल फोर लोकल’ के संकल्प को मजबूत करते हैं। मुझे विश्वास है कि इस बार ‘गणेश उत्सव’ में और ऐसे हर उत्सव में हम ऐसी सारी बातों पर जरूर गंभीरता से सोचेंगे और देश-हित में कदम भी उठाएंगें।

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2014411&reg=48&lang=2

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *