देश दुनिया

चारधाम यात्रा के बीच मौसम का रेड अलर्ट, यात्रियों से अपील

ऋषिकेश: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी के बीच गढ़वाल मंडल में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में रेड अलर्ट तथा अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

रेड अलर्ट के बीच प्रशासन हाई अलर्ट

चारधाम यात्रा के बीच मौसम का रेड अलर्ट, यात्रियों से अपील
चारधाम यात्रा के बीच मौसम का रेड अलर्ट, यात्रियों से अपील

मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर सभी जिलाधिकारियों, आपदा प्रबंधन अधिकारियों और संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। आयुक्त स्वरूप ने कहा कि बारिश के कारण कहीं भी जलभराव, भूस्खलन अथवा सड़क बंद होने की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं।

Read More: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS ट्रांसफर

सभी अधिकारी एवं राहत-बचाव दल अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी मार्ग पर मलबा आने से यातायात बाधित होता है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर तुरंत खोलने की कार्रवाई की जा रही है।

चारधाम यात्रियों से अपील

उन्होंने प्रदेशवासियों और चारधाम यात्रियों से अपील की कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, उफनते नदी-नालों और अन्य संवेदनशील स्थानों से दूर रहें। प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने से किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सकता है।

आनंद स्वरूप ने कहा कि वर्तमान में चारधाम यात्रा भी जारी है, जिसे देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। चारों धामों में संबंधित जिलाधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। यात्रा मार्गों की स्थिति पर सतत नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुचारु बनी रहे।

https://uttarakhandtourism.gov.in/experiences/char-dham

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *