चुनावदेश दुनिया

हार के बाद ममता बनर्जी का आरोप: चुनाव में हुई धांधली, 100 सीटें छीनी गईं

कोलकाता: पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद ममता बनर्जी ने आज प्रेस कॉन्फेंस की जिसमें ममता ने कहा- ”सारे पुलिस अधिकरियों को बदला गया। इस तरह की अराजकता कभी नहीं देखी। बीजेपी ने हर तरह की ताकत का इस्तेमाल किया। SIR के बहाने बेइमानी की गई। मेरे पीठ और पेट पर लात मारी गई। चुनाव से दो दिन पहले ही हमारे लोगों की गिरफ्तारियां शुरू कर दी गईं।” ममता बनर्जी ने कहा, “…हमारा पहला मुद्दा यह है कि हम हारे नहीं हैं। हमारी लगभग 100 सीटें ज़बरदस्ती छीन ली गईं…”

INDIA गठबंधन के साथ हूं मैं- ममता

आपको बताते पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम में मिली हार के बात ममता बनर्जी ने कहा-, “सोनिया जी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन ने मुझे फ़ोन किया। INDIA गठबंधन के सभी साथियों ने मुझसे कहा कि वे पूरी तरह से मेरे साथ हैं। मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में हमारी एकजुटता और मज़बूत रहेगी।

अखिलेश ने मुझसे अनुरोध किया कि क्या वह आज ही आ सकते हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा कि कल आएँ। तो, वह कल आएँगे। एक-एक करके सब आएँगे। मेरा लक्ष्य बहुत साफ़ है। मैं INDIA गठबंधन को मज़बूत करूँगी, बिल्कुल एक आम आदमी की तरह।

मैं एक आज़ाद पंछी हूँ- ममता

अब मेरे पास कोई कुर्सी नहीं है, इसलिए मैं एक आम आदमी हूँ। इसलिए, आप मुझसे यह नहीं कह सकते कि मैं अपनी कुर्सी का इस्तेमाल कर रही हूँ। मैं अब एक आज़ाद पंछी हूँ। मैंने अपनी पूरी ज़िंदगी लोगों की सेवा में लगा दी, इन 15 सालों में मैंने पेंशन का एक पैसा भी नहीं निकाला। मैं तनख्वाह का एक पैसा भी नहीं ले रही हूँ। लेकिन अब, मैं एक आज़ाद पंछी हूँ…”

पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- “15 सालों से मैंने एक भी पैसा या पेंशन नहीं ली है, न ही मैंने कोई वेतन लिया है। अब मैं एक आज़ाद पंछी हूं, इसलिए मैं कुछ काम करूंगी और अपना गुज़ारा खुद करूंगी। हमारी पार्टी को निशाना बनाया जा रहा है, हमारे लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। यहां तक कि अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों को भी नहीं बख्शा जा रहा है…”

मेरे पीठ और पेट पर लात मारी गई- ममता

ममता बनर्जी ने कहा- ”सुरक्षाबलों का ऐसा इस्तेमाल नहीं देखा, मेरे पीठ और पेट पर लात मारी गई। चुनाव से दो दिन पहले ही हमारे लोगों की गिरफ्तारियां शुरू कर दी गईं। जगह-जगह छापेमारी की गई। सभी आईपीएस और आईएएस अधिकारियों को बदल दिया गया। अपनी पार्टी से जुड़े लोगों को नियुक्त किया गया और भारतीय जनता पार्टी ने सीधे चुनाव आयोग के साथ मिलकर खेल खेला।”

BJP ने चुनाव आयोग मिले हुए

TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- “दुख की बात है कि CEC इस चुनाव में लोगों के संवैधानिक अधिकारों को लूटने और EVM को लूटने के वाला खलनायक बन गया। क्या आप मुझे बता सकते हैं कि वोटिंग के बाद EVM में 80-90% चार्ज है? यह कैसे हो सकता है? चुनाव से दो दिन पहले, उन्होंने हमारे लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। उन्होंने हर जगह छापेमारी करना शुरू कर दिया। उन्होंने सभी IPS और IAS अधिकारियों को बदल दिया।

उन्होंने अपनी पार्टी से लोगों को चुना और भाजपा ने सीधे चुनाव आयोग के साथ मिलकर खेल खेला। यह भाजपा और चुनाव आयोग के बीच एक बेटिंग है। हमने पूरी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी शामिल हैं और सीधा दखल दे रहे हैं। उन्होंने SIR में 90 लाख नाम हटा दिए। जब ​​हम कोर्ट गए, तो 32 लाख नाम शामिल किए गए… उन्होंने गंदा और घटिया खेल खेला। मैंने अपनी ज़िंदगी में इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा।”

https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AE%E0%A4%AE%E0%A4%A4%E0%A4%BE_%E0%A4%AC%E0%A4%A8%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A5%80

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *