देश दुनियाबिजनेस/नॉलेज

यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर हुआ महंगा, जानें टोल टैक्स के नए रेट्स

Yamuna Expressway Toll Tax: यमुना एक्सप्रेस वे पर यानि की यूपी स्थित गौतमबुद्ध नगर (Noida) से होकर आगरा (Agra Express Way) सफर करने वालों को अब ज्यादा रकम देनी पडे़गी क्योंकि यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल की दरें बढ़ा दी गई हैं। टोल बढ़ाने के लिए यमुना प्राधिकरण ने मीटिंग में बोर्ड ने मंजूरी दी है, वहीं मंजूरी मिलने के बाद से ही टोल की दरें बढ़ा दी गई हैं।

the voice of hind- यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर हुआ महंगा, जानें टोल टैक्स के नए रेट्स

जानें कब से हो रहा लागू

आपको बतादें कि यमुना प्राधिकरण ने मीटिंग में बोर्ड ने मंजूरी दी है जिसके अनुसार 4% टोल बढ़ाने पर मोहर लगी है, इसमें ध्यान देने वाली बात ये है कि इससे पहले साल 2022 की मार्च में टोल दरों में 12 फीसदी का इजाफा किया गया था। उस हिसाब से अब यमुना एक्सप्रेस वे पर सफर करने वालों को अब ज्यादा रुपए देने पड़ेंगे, सबसे जरूरी बात यह है कि यह बढ़ीं हुई दरें 1 अक्टूबर से लागू होंगी।

जानें ग्रेटर नोएडा से आगरा का टोल टैक्स

नई दरें लागू होने के बाद    पहले अब
कार का टोल टैक्स 270    295
बसों का टोल टैक्स 895  935
ओवर साइज वाहनों का टोल टैक्स 1760 1835 

1 अक्टूबर से लागू होने वाली टोल दरों में अगर ताज एक्सप्रेस-वे के अब लिए जा रहे टोल टैक्स की बात करें तो नोएडा से जेवर तक फोर व्हीलर को 125 रुपये, नोएडा से मथुरा तक के 285 रुपये और नोएडा से आगरा तक के 430 रुपये देने पड़ रहे हैं।

जानें क्यों बढ़ा टोल

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक हर साल दरें बढ़ाई जाती हैं, अब बढ़ाई गई दरें शासन के अनुमोदन के बाद लागू कर दी जाएंगी। इस एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का किसानों को 64 प्रतिशत का मुआवजा नहीं दिया जा सका था, वहीं  अब बढ़ाई गई दरों से मिलने वाली रकम से किसानों को उनका बचा हुआ मुआवजा भी दिया जाएगा। जिसकी जानकारी यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह ने दी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *