योगी आदित्यनाथ की सरकार ने जारी किया 2025 के लिए छुट्टी कैलेंडर
UP Holiday List 2025: नया साल 2025 आने वाला है वहीं इस साल 2024 के खत्म होने के साथ ही उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 2025 के लिए छुट्टी कैलेंडर जारी कर दिया है। इस हिसाब से सरकार ने साल 2025 में पड़ने वाली सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा कर दी है। बतादें सरकार द्वारा सरकार द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक इस साल ज्यादातर छुट्टियां वर्किंग डे पर रहने वाली है। वहीं जारी कैलेंडर के अनुसार साल 2025 में कुल 24 सार्वजनिक और 31 निर्बंधित छुट्टियां रहेंगी।

जानें यूपी सरकार का क्या है आदेश
आपको बताते चले कि यूपी सरकार द्वारा 2025 की सार्वजनिक छुट्टियों की घोषणा कर दी गई हैं। बता दें कि सरकार के जारी निम्नलिखित सूची में निर्दिष्ट पर्व / त्यौहार, राष्ट्रीय पर्व एवं महापुरूषों की जन्म तिथियों को समस्त उत्तर प्रदेश में राज्यपाल महोदया सार्वजनिक अवकाश घोषित करते हैं। भारत सरकार की जारी विज्ञप्ति में राज्य सरकार को प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुये यह भी स्पष्ट किया जाता है कि यह सार्वजनिक अवकाश यथा निर्दिष्ट लोक अवकाश माने जायेंगे।

ऐसे में कोई पर्व / त्योहार, राष्ट्रीय पर्व एवं महापुरूषों की जन्म तिथि एक साथ एक तिथि/दिवस को घटित होते हैं, तो ऐसी दशा में पृथक दिवस में सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया जायेगा। वर्ष 2025 अर्थात शक संवत 1945-1946 एवं विक्रम संवत् 2080-2081 की समस्त सार्वजनिक अवकाशों की तिथियाँ एक्ट, 1881 के अधीन हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार ने राष्ट्रीय पर्व जैसे गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) पर सामान्य अवकाश की घोषणा की है।

जारी की छुट्टियों की लिस्ट
जनवरी से दिसंबर 2025 तक छुट्टियों की लिस्ट
तारीख | दिन | त्योहार |
14 जनवरी 2025 | दिन मंगलवार | हजरत अली का जन्मदिन |
26 जनवरी 2025 | दिन रविवार | गणतंत्र दिवस |
14 फरवरी 2025 | दिन शुक्रवार | महाशिवरात्रि |
13 मार्च 2025 | दिन शुक्रवार | होलिका दहन |
14 मार्च 2025 | दिन गुरुवार | होली |
31 मार्च 2025 | दिन सोमवार | ईद-उल-फितर |
6 अप्रैल- 2025 | दिन रविवार | राम नवमी |
10 अप्रैल 2025 | दिन गुरुवार | महावीर जयंती |
14 अप्रैल 2025 | दिन सोमवार | डॉ भीमराव अंबेडकर जंयती |
17 अप्रैल 2025 | दिन शुक्रवार | गुड फ्राइडे |
12 मई 2025 | दिन सोमवार | बुद्ध पूर्णिमा |
7 जून 2025 | दिन शनिवार | ईदुज्जुहा (बकरीद) |
6 जुलाई 2025 | दिन रविवार | मोहर्रम |
9 अगस्त 2025 | दिन शनिवार | रक्षाबंधन |
15 अगस्त 2025 | दिन शुक्रवार | स्वतंत्रता दिवस |
16 अगस्त 2025 | दिन शनिवार | जन्माष्टमी |
5 सितंबर 2025 | दिन शुक्रवार | ईद ए मिलाद (बारावफात) |
1 अक्टूबर 2025 | दिन बुधवार | दशहरा महानवमी |
2 अक्टूबर 2025 | दिन गुरुवार | महात्मा गांधी जंयती/ विजयदशमी |
20 अक्टूबर 2025 | दिन सोमवार | दीपावली |
22 अक्टूबर 2025 | दिन बुधवार | गोवर्धन पूजा |
23 अक्टूबर 2025 | दिन गुरुवार | भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती |
5 नवंबर 2025 | दिन बुधवार | गुरुनानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा |
25 दिसंबर 2025 | दिन गुरुवार | क्रिसमस-डे |

साल 2025 में निर्बंधित अवकाश की लिस्ट
तारीख | अवकाश की लिस्ट |
1 जनवरी 2025 | नव वर्ष दिवस |
1 जनवरी 2025 | हजरत ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज रह. का उर्स |
14 जनवरी 2025 | मकर संक्राति |
24 जनवरी 2025 | जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म दिवस |
2 फरवरी 2025 | बसंत पंचमी |
12 फरवरी 2025 | संत रविदास जयंती |
14 फरवरी 2025 | शबे बारात |
15 मार्च 2025 | होली |
28 मार्च 2025 | जमात-उल-विदा (अलविदा)/ रमजान का अंतिम शुक्रवार |
30 मार्च 2025 | चेटी चंद |
1 अप्रैल 2025 | ईद उल फितर |
5 अप्रैल 2025 | महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज गुहा जयंती |
17 अप्रैल 2025 | चंद्रशेखर जयंती |
19 अप्रैल 2025 | ईस्टर सैटरडे |
21 अप्रैल 2025 | ईस्टर मंडे |
29 अप्रैल 2025 | परशुराम जयंती |
9 मई 2025 | लोकनायक महाराणा प्रताप जयंती |
8 जून 2025 | बकरीद |
7 जुलाई 2025 | मुहर्रम |
14 अगस्त 2025 | चेहल्लुम |
14 सितंबर 2025 | अनंत चतुर्दशी |
17 सितंबर 2025 | विश्वकर्मा पूजा |
22 सितंबर 2025 | महाराजा अग्रसेन जयंती |
30 सितंबर 2025 | दशहरा (महाष्टमी) |
7 अक्टूबर 2025 | महर्षि वाल्मीकि जयंती |
20 अक्टूबर 2025 | नरक चतुर्दशी |
28 अक्टूबर 2025 | छठ पूजा पर्व |
31 अक्टूबर 2025 | सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव जयंती |
16 नवंबर 2025 | वीरांगना ऊदा देवी शहीद दिवस |
23 दिसंबर 2025 | चौधरी चरण सिंह जयंती |
24 दिसंबर 2025 | क्रिसमस ईव |