योगी सरकार का बड़ा फैसला, आयुष इलाज कैशलेस
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ, समावेशी तथा जनहितकारी बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक निर्णय लिया है। अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत आयुष चिकित्सा पद्धतियों को भी शामिल किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
लाभार्थी की कहानी, लाभार्थी की जुबानी!
— PMJAY-UP (Ayushman Uttar Pradesh) (@PmjayP) June 8, 2026
बिजनौर की निवासी श्रीमती छोटी का आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत हुआ गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क इलाज। #ayushmancard #vayvanadanacard #pmjay @AyushmanNHA @nhm_up @UPGovt @CMOfficeUP @CEOSachisUP @archana_ias2014 @AmitGhoshIAS pic.twitter.com/0JwtMZ2ZsI
आयुष पद्धति से कैशलेस इलाज- CM
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आयुर्वेद, यूनानी एवं होम्योपैथी जैसी आयुष पद्धतियों की आईपीडी सेवाओं को योजना से जोड़ा जाए, ताकि काशीवासियों व प्रदेशवासियों को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से भी कैशलेस उपचार की सुविधा प्राप्त हो सके।
Read More: Alert: फिलीपींस में भूकंप से फैली दहशत, आठ की मौत
आयुष मंत्री- स्वास्थ्य क्षेत्र में “नया मील का पत्थर”
प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में “नया मील का पत्थर” बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए प्रभावी और दूरदर्शी कदम उठा रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों, गरीब को मिलेगा राहत- डॉ. दयालु
डॉ. दयालु ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धतियों को आधुनिक तकनीक व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़कर एक मजबूत एवं भरोसेमंद स्वास्थ्य व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिससे हर नागरिक को सुलभ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो सके। इस निर्णय के बाद मरीजों को आयुष चिकित्सा के तहत बिना किसी आर्थिक बोझ के गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सकेगा। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों, गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए यह पहल बड़ी राहत साबित होगी। सरकार का उद्देश्य है कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहजता और सम्मानजनक तरीके से पहुंचे।
कैशलेस इलाज लाभकारी सिद्ध होगा – आयुष मंत्री
स्वस्थ शरीर, शांत मन और लंबी उम्र का रहस्य योग!
— Ministry of Ayush (@moayush) June 8, 2026
2014 से अनवरत जारी इस 'योग यात्रा' में शामिल होकर खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाएं। आइए, इस #अंतरराष्ट्रीय_योग_दिवस_2026 पर हम सब मिलकर 'Yoga for Healthy Ageing' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। क्या आप इस योग यात्रा में… pic.twitter.com/Xj77Y630eZ
आयुष मंत्री ने कहा कि कैशलेस इलाज की यह सुविधा विशेष रूप से गरीब, ग्रामीण और जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। सरकार की प्राथमिकता है कि आर्थिक अभाव किसी भी व्यक्ति के उपचार में बाधा न बने और प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस निर्णय से प्रदेश में आयुष चिकित्सा पद्धतियों के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत होगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और अधिक विस्तृत बनेगा।
