अवैध कब्जे पर योगी का एक्शन
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। उन्होंने प्रदेश भर से आए हर फरियादी से मुलाकात की, उनकी शिकायत सुनी और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। अवैध कब्जे से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायत मिलने पर ऐसे मामलों की सख्ती से जांचकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें। धमकी के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं है, पुलिस ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करें।
Read More: उत्तर प्रदेश की बेहद खास खबरों पर डाले नजर
जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता!
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 13, 2026
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
मुख्यमंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। pic.twitter.com/73mkTjFxPT
अपराध व अवैध कब्जे पर एक्शन
अपराध व अवैध कब्जे से जुड़े मामलों की विवेचना में शीघ्रता की जाये। मुख्यमंत्री योगी के समक्ष अवैध कब्जे से जुड़े मामले आये। पीड़ितों ने आरोपियों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने फरियादियों के प्रार्थना पत्र लेकर शासन के अधिकारियों को प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। अवैध कब्जा करने व धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। साथ ही अपराध व कब्जे से जुड़े मामलों की विवेचना में तेजी कर पीड़ितों को ससमय न्याय और दोषियों को दंड दिलाया जाये।
शिकायत के बाद बिल्डर की होगी जांच
बिल्डर के खिलाफ शिकायत लेकर लोग पहुंचे। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश दिया, गाजियाबाद, मेरठ व नोएडा से जुड़े एक बिल्डर की शिकायत भी ‘जनता दर्शन’ के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंची। पीड़ितों ने बताया कि बिल्डर ने एक ही फ्लैट कई लोगों को रजिस्ट्री कर दिया है। इस पर मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण को गम्भीरता से लिया और कहा कि जांच में बिल्डर के दोषी मिलने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाये।

