गोंड समाज ने उठाया जाति प्रमाण पत्र का मुद्दा
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गोंड समाज की ओर से लखनऊ के हनुमान सेतु के पास स्थित झूलेलाल वाटिका में विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। गोंडी धर्माचार्यों ने बड़ादेव के पूजन वंदन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया…

इस दौरान कुशीनगर रामकोला के विधायक विनय प्रकाश ने कहा- गोंड जाति 27 जुलाई 1977 से संपूर्ण उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं वर्ष 2003 से अब तक 17 जिलों में अनुसूचित जन जाति की सूची में है। कहीं पर लोगों को जाति प्रमाण पत्र मिल रहा है तो कहीं नहीं…
Read More: भारत छोड़ो आंदोलन को PM मोदी ने किया याद
इस दौरान सत्यापन समितियों की मनमानी, तथाकथित नेपाली समाज थारू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दुष्प्रचार से समाज को होने वाले नुकसान पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व्यस्तता की वजह से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।
कार्यक्रम में आसाम से आए पूर्व सांसद नव कुमार सरनिया, बहराइच के सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड एवं संजय कुमार गोंड विशिष्ट अतिथि रहे साथ ही बड़ी संख्या में गोंड समाज के लोग अलग-अलग जिलों से शामिल हुए।

