देश दुनिया

नेपाल के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा! अमित शाह ने संभाला मोर्चा

दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेपाल में मूसलाधार बारिश और ग्लेशियर फटने से बिहार में बाढ़ के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर बात कर केन्द्र की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Read More: नेपाल में भीषण बाढ़, 105 भारतीय लापता! पीएम है साथ

शाह ने दिया सम्राट को मदद का आश्वासन

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि अमित शाह ने सम्राट चौधरी से फोन पर बात कर संभावित संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार को केन्द्र की तरफ से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

नेपाल में आई बाढ़ की विभीषिका अत्यंत दु:खद है। जिन परिवारों ने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएँ उनके साथ हैं। संकट की इस घड़ी में भारत सरकार नेपाल के साथ खड़ी है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल तैयार

गृह मंत्री ने राज्य सरकार को बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल को तैयार किया जा रहा है।

बिहार में भी बाढ़ का खतरा

उल्लेखनीय है कि नेपाल-चीन सीमा के पास भूस्खलन और भयानक बाढ़ की घटना में कम से कम 384 पर्यटक और यात्री लापता बताये गये हैं, जबकि आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस घटना से आसपास भारी तबाही हुई है। नेपाल में आई इस आपदा से उसकी सीमा से सटे भारत के राज्य बिहार में भी बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

https://ddnews.gov.in/nepal-disaster-wreaks-havoc-in-bihar-6-kailash-mansarovar-pilgrims-from-durgapur-missing

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *