नेपाल के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा! अमित शाह ने संभाला मोर्चा
दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेपाल में मूसलाधार बारिश और ग्लेशियर फटने से बिहार में बाढ़ के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर बात कर केन्द्र की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
Read More: नेपाल में भीषण बाढ़, 105 भारतीय लापता! पीएम है साथ
शाह ने दिया सम्राट को मदद का आश्वासन
संभावित बाढ़ को लेकर बिहार की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है: श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री@samrat4bjp pic.twitter.com/aHpTzFc0ge
— IPRD Bihar (@IPRDBihar) August 27, 2026
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि अमित शाह ने सम्राट चौधरी से फोन पर बात कर संभावित संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार को केन्द्र की तरफ से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
नेपाल में आई बाढ़ की विभीषिका अत्यंत दु:खद है। जिन परिवारों ने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएँ उनके साथ हैं। संकट की इस घड़ी में भारत सरकार नेपाल के साथ खड़ी है।
नेपाल में आई बाढ़ की विभीषिका अत्यंत दु:खद है। जिन परिवारों ने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएँ उनके साथ हैं। संकट की इस घड़ी में भारत सरकार नेपाल के साथ खड़ी है।
— Amit Shah (@AmitShah) August 26, 2026
नेपाल में आई इस आपदा के संबंध में बिहार व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात की। इसका…
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल तैयार
गृह मंत्री ने राज्य सरकार को बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल को तैयार किया जा रहा है।
नेपाल में आए सैलाब के मद्देनजर माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी ने माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी जी के साथ बगहा, वाल्मीकिनगर, बेतिया और मोतिहारी के सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति का सर्वेक्षण किया।
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) August 27, 2026
माननीय मुख्यमंत्री जी ने सुरक्षा, राहत-बचाव एवं… pic.twitter.com/cOo4hMj0pW
बिहार में भी बाढ़ का खतरा
उल्लेखनीय है कि नेपाल-चीन सीमा के पास भूस्खलन और भयानक बाढ़ की घटना में कम से कम 384 पर्यटक और यात्री लापता बताये गये हैं, जबकि आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस घटना से आसपास भारी तबाही हुई है। नेपाल में आई इस आपदा से उसकी सीमा से सटे भारत के राज्य बिहार में भी बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

