देश दुनिया

राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम!

दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर छात्रों के साथ मारपीट करने और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम!
राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम!

Read More: राहुल गांधी पर BJP ने लगाया अराजकता फैलाने का आरोप!

राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा- केरल की अथिरा और राजस्थान की रितु सहित कई युवाओं के साथ दिल्ली पुलिस ने मारपीट की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से बात की है। इस संबंध में केरल में जीरो प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।

पुलिस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ केरल और राजस्थान में तथा अदालतों में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह के अधीन दिल्ली पुलिस की बर्बरता को बिना जवाबदेही के नहीं जाने दिया जाएगा। राहुल गांधी ने 1930 में धरासना सत्याग्रह का उदाहरण देते हुए कहा- सरोजिनी नायडू के नेतृत्व में निहत्थे सत्याग्रहियों ने पुलिस की लाठियां सहीं, लेकिन किसी ने हाथ नहीं उठाया।

उन्होंने कहा कि पुलिस हड्डियां तोड़ सकती है, सत्याग्रह नहीं तोड़ सकती। उन्होंने कहा कि देश के युवा, विशेषकर युवतियां, निडर, दृढ़ और एकजुट हैं तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़े हैं। उन्होंने युवाओं के साथ खड़े रहने की बात कही।

https://www.abplive.com/news/india/rahul-gandhi-share-video-with-student-and-says-delhi-police-not-ragister-fir-3203016

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *