चुनावदेश दुनिया

पंजाब चुनाव को लेकर राहुल-खरगे की बैठक

दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।

Read More: ज्ञानेश कुमार पर जन महाभियोग प्रस्ताव पेश

पंजाब चुनाव को लेकर राहुल-खरगे की बैठक
पंजाब चुनाव को लेकर राहुल-खरगे की बैठक

कांग्रेस नेताओं की बैठक

बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे तथा राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा सहित कई अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे।

पंजाब में कांग्रेस आएगी ✋ तरक्की और खुशहाली लाएगी https://t.co/ZHQ3nVnWC3— Congress (@INCIndia) October 31, 2026

चुनाव की रणनीति पर मंथन

पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने, नेताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और चुनावी रणनीति तैयार करने पर विचार-विमर्श किया गया। राज्य में कांग्रेस के सामने आंतरिक मतभेदों को दूर कर संगठन को एकजुट रखने की चुनौती भी है। इस बीच, कांग्रेस चार नवंबर को संगरूर में इंसाफ रैली आयोजित कर रही है। रैली को राहुल गांधी संबोधित करेंगे।

पंजाब कांग्रेस ने दावा किया है कि रैली में एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। पार्टी इस रैली के जरिए राज्य के राजनीतिक मुद्दों को उठाने और चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की तैयारी में है और इस लिहाज से इस बैठक को अहम माना जा रहा है।

https://www.jagran.com/punjab/chandigarh-punjab-vidhan-sabha-2027-election-rahul-gandhi-on-lead-punjab-meeting-sangrur-rally-40422683.html

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *