
मोदी ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा
बनासकांठा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया।
Read More: राजनाथ सिंह ने ‘भारत-आसियान युवा सेतु’ का बड़ा प्रस्ताव रखा
कई योजनाओं की शुरुआत
प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं, बच्चों, किसानों और पशुपालकों के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की। साथ ही, देशभर के करोड़ों छोटे किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की नई किस्त भी जारी की। इस किस्त में देश के करीब 10 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक भेजे गये हैं।
From farms and dairy to infrastructure and connectivity, Banaskantha is making new strides in development. https://t.co/PCTYAW27DN
— Narendra Modi (@narendramodi) October 30, 2026
गुजरात के 50 लाख से अधिक किसानों को एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा और बनासकांठा के लाखों किसान परिवारों को करीब 50 करोड़ रुपये मिले हैं। प्रधानमंत्री ने किसी विपक्षी दल या नेता का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि कुछ लोग खाद और रसोई गैस की कमी को लेकर अफवाहें फैलाकर देश में डर और अफरा-तफरी का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा- “आज देश का हर किसान, हर नौजवान, हर बहन-बेटी विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। लेकिन दुर्भाग्य से कुछ लोगों को ये अच्छा नहीं लग रहा, और ये ऐसे लोग हैं, जो देश को मुश्किल में देखना चाहते हैं। देश में संकट हो, तो उनको आनंद मिलता है। जब देश पर संकट आते हैं, तो इनको खुशी मिलती है।”

मोदी को बदनाम कर रहे विपक्ष
उन्होंने कहा कि इसका ताज़ा उदाहरण ईरान और खाड़ी देशों के आसपास चल रहे युद्ध से उत्पन्न स्थिति है। उन्होंने कहा,” भारत, जब एकजुट होकर इसका सामना करने में जुटा है, तब ये लोग अफवाहें फैलाने में लगे रहें, अफवाहें फैलायी गयी, किसानों को खाद के लिए डराया गया, खाद नहीं मिलेगा, कतारें लगा दी आर्टिफीसियल , वातावरण बिगाड़ दिया। बहनों को डरा दिया, अब गैस नहीं मिलने वाला, खाना कैसे पकाओगे, बच्चे स्कूल कैसे जायेंगे। इनका प्लान देश में अफरा-तफरी फैलाने का था, ताकि ये मोदी को बदनाम कर सकें।”
What an extraordinary facility!The Bharat Bovine Breeding and Research Centre in Banaskantha showcases the immense possibilities in animal husbandry.This is truly innovation with a purpose, ensuring greater prosperity for our farmers! https://t.co/VISEWoqIQF
— Narendra Modi (@narendramodi) October 30, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ने युद्ध के बावजूद देश में किसानों के लिए खाद की कमी नहीं होने दी। उन्होंने कहा कि दुनिया में यूरिया की बोरी 3 हजार रुपये में मिल रही है, जबकि भारत के किसानों को यह 300 रुपये से कम में दी जा रही है। उन्होंने कहा कि 2013-14 की तुलना में देश का कृषि बजट पांच गुना से अधिक हो गया है। सरकार ने हमेशा किसानों के कल्याण और उन्हें सशक्त बनाने को प्राथमिकता दी है। पिछले वर्षों में सरकार की पांच प्रमुख योजनाओं और फैसलों से किसानों को 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिला है या उनकी बचत हुई है।
पीएम किसान सम्मान निधि
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत करीब साढ़े चार लाख करोड़ रुपये छोटे किसानों के खातों में पहुंचे हैं। खाद पर सब्सिडी के लिए सरकार ने करीब 16 लाख करोड़ रुपये खर्च किये हैं। पिछले 12 वर्षों में गेहूं और धान किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के रूप में 24 लाख करोड़ रुपये मिले हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा मिला है। वहीं, पीएम कुसुम योजना के तहत करीब 12 लाख सोलर पंप दिये गये हैं। इससे किसानों की बिजली और डीजल पर होने वाली लागत कम हुई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि खेती को विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जोड़ने के लिए कई कदम उठाये गये हैं। अब तक किसानों को 26 करोड़ से अधिक मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिये गये हैं। इससे उन्हें खेत की मिट्टी के अनुसार खाद के इस्तेमाल की जानकारी मिलती है। बदलते मौसम को देखते हुए बीते वर्षों में बीजों की करीब तीन हजार नई किस्में भी किसानों को उपलब्ध करायी गयी हैं।
राष्ट्रीय गोकुल मिशन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पशुपालन और डेयरी ग्रामीण अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। पशुओं की नस्ल सुधारने, समय पर इलाज और टीकाकरण से दूध उत्पादन और पशुपालकों की कमाई बढ़ सकती है। राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत देशी नस्लों के संरक्षण और वैज्ञानिक प्रजनन को बढ़ावा दिया जा रहा है। बनासकांठा में बना नया रिसर्च सेंटर इस काम को आगे बढ़ायेगा।
The future of dairying begins with the well-being of our animals!The Bharat Bovine Breeding and Research Centre in Banaskantha is about:Animal welfare.Enhanced dairy productivity.Ensuring greater prosperity for our farmers. https://t.co/daMeKiVWMG
— Narendra Modi (@narendramodi) October 30, 2026
प्रधानमंत्री ने बताया कि खुरपका और मुंहपका बीमारी से पशुओं को बचाने के लिए देशभर में मुफ्त टीकाकरण अभियान चलाया गया है। अब तक करीब 150 करोड़ टीके लगाये जा चुके हैं और आठ करोड़ से अधिक किसानों के पशुओं को इसका लाभ मिला है। वर्ष 2013-14 में गाय या भैंस से औसतन एक दिन में पांच लीटर से भी कम दूध मिलता था, जो अब बढ़कर करीब आठ लीटर हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत दूध उत्पादन में दुनिया में पहले स्थान पर है।
दो बायो-सीएनजी प्लांट का शिलान्यास
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार चाहती है कि पशुपालकों की कमाई दूध के साथ गोबर से भी बढ़े। गोबर और खेती के अवशेषों से बायोगैस, बायो-सीएनजी और जैविक खाद बनाने के लिए सुविधाएं तैयार की जा रही हैं। इसी दिशा में कार्यक्रम के दौरान दो बायो-सीएनजी प्लांट का शिलान्यास किया गया। उन्होंने मछली पालन और मधुमक्खी पालन को भी किसानों की आय बढ़ाने के नये साधन बताया।
उन्होंने कहा कि भारत का समुद्री खाद्य उत्पादों का निर्यात दोगुने से अधिक हो गया है। पिछले 12 वर्षों में शहद का उत्पादन भी दोगुना हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नर्मदा के पानी और टपक सिंचाई जैसी आधुनिक तकनीकों ने बनासकांठा की तस्वीर बदल दी है। यहां का आलू विश्व प्रसिद्ध है। बनास डेयरी जैसे सहकारी संस्थान भी किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं।
जीवन के अंतिम क्षण तक आपकी सेवा में ही जुटा रहूँगा।– आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी https://t.co/tbufiJeaTc
— Sambit Patra (@sambitswaraj) October 30, 2026
आलू प्लांट की क्षमता बढ़ाई गयी
उन्होंने बताया कि फ्रेंच फ्राइज बनाने वाले आलू प्लांट की क्षमता बढ़ाई गयी है, जिससे किसानों से अधिक आलू खरीदा जा सकेगा। फल और सब्जियों की खेती को बढ़ावा देने के लिए क्लस्टर विकास कार्यक्रम के तहत 12 क्लस्टर मंजूर किये गये हैं। इनमें टमाटर, आलू, मिर्च, अंगूर, केला, प्याज, संतरा, अनार और कोको जैसी फसलें शामिल हैं। किसानों को नये बाग लगाने और पुराने बागों को फिर से विकसित करने के लिए सब्सिडी दी जायेगी। उत्तर गुजरात के दो क्लस्टर से बनासकांठा और साबरकांठा के आलू किसानों को लाभ होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कार्यक्रम में गुजरात की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। अहमदाबाद-वाराणसी साबरमती एक्सप्रेस और मेहसाणा-बेचारजी-साबरमती मेमू ट्रेन सेवा शुरू की गई है।
अहमदाबाद मेट्रो का विस्तार करते हुए गिफ्ट सिटी और हवाई अड्डे को जोड़ने वाली मेट्रो परियोजना का शिलान्यास किया गया है। अहमदाबाद-मेहसाणा हाईवे को चार लेन से बढ़ाकर आठ लेन किया जायेगा। इसके अलावा, गुजरात में चार हजार से अधिक आधुनिक आंगनबाड़ियों की शुरुआत की जा रही है। इनसे करीब चार लाख बच्चों और गर्भवती महिलाओं को लाभ मिलेगा।
