राशिफल (26-04-2026) : धर्मपरायण जीवन से सफलता मिलेगी
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 26-04-2026 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: 30 अप्रैल तक किसान रजिस्ट्री डेडलाइन, फार्मर आईडी होगी अनिवार्य
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे।
आपको बता दें कि आज दिनांक 26 अप्रैल 2026, संवत – 2083, शाली वाहन – 1948, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु -ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 5 बजकर 46 मिनट पर, मास – बैसाख, पक्ष – शुक्ल, तिथि – दशमी 18 बजकर 8 मिनट तक, दिन – रविवार, नक्षत्र – मघा नक्षत्र रात्रि 20 बजकर 27 मिनट तक नक्षत्र स्वामी केतु, आज का चंद्रमा सिंह राशि में 05 अंश का, आज का दिशा सुल पश्चिम दिशा में यात्रा वर्जित हैं, गोचर के हिसाब से आज का राशि फल, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
मेष राशि
आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए पंचम भाव में चंद्रमा केतु के साथ विचारों का बिखराव रहेगा। जातक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे, हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृष राशि
आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता के स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहें, चंदन मिश्रित जल से शिव अर्चना करें।
मिथुन राशि
आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में चंद्रमा और केतु भाइयों से विवाद होगा। जातक दुर्वा से गणेश पूजन करें, सामंजस्य बनाकर रखे।
कर्क राशि
आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मानसिक शक्तियों का बिखराव रहेगा। जातक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव अर्चना करें।
सिंह राशि
आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सोचा हुआ काम में रुकावट होगा। जातक आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
कन्या राशि
आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन महिला सहयोगी द्वारा व्यापार में वृद्धि होगी। जातक गाय को हरा पालक खिलाए।
तुला राशि
आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक चंदन मिश्रित जल से शिव अर्चना करें।
वृश्चिक राशि
आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवे स्थान में मंगल विचारों का बिखराव रहेगा। जातक जागरूक रहे, हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाए।
धनु राशि
आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक कार्य में धन-सम्मान-खुशियां मिलेगी। जातक पीपल वृक्ष पर मीठा जल चढ़ाए।
मकर राशि
आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पराक्रम स्थान में मंगल और शनि रुका हुआ काम बनेगा। जातक धैर्य धारण करें।
कुंभ राशि
आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सातवें स्थान पर चंद्रमा के साथ केतु राहु द्वारा दृष्ट मन में अशांति स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।
मीन राशि
आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन धर्म पारायण जीवन जिए। जातक को नौकरी में सफलता मिलेगी, पीपल वृक्ष पर मीठा जल चढ़ाए।
आज का राहु काल : आज का राहु काल शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।
सफलता का सूत्र : ऐसे लोगों से दूर रहे जो आप की महत्वाकांक्षाओं को दूर करना चाहते हैं, छोटे लोग हमेशा यह काम करते हैं। जबकि सचमुच महान लोग आपको यह अनुभव कराते है कि आप भी महान बन सकते हैं।
विशेष जानकारी : यह जानकारी गुरु कृपा से मिलती है जिन लोगों को ज्योतिष में रुचि हो वह संपर्क करें धर्म परायण होकर साधना करें, आत्म चिंतन स्वाध्याय से प्रगति होगी। मिलने के लिए नोएडा, कानपुर, लखनऊ में अतिरिक्त जानकारी के लिए 9415126330, 6386254344 पर संपर्क करें। आप का साथी ज्योतिषाचार्य राम नजर मिश्र रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ…
the voice of hind news channel
