उत्तर प्रदेशटेक्नोलॉजी/ एजुकेशन

30 अप्रैल तक किसान रजिस्ट्री डेडलाइन, फार्मर आईडी होगी अनिवार्य

  • 30 अप्रैल तक 100% फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य, जायद 2026 के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारी तेज
  • कम सैचुरेशन वाले गांवों पर फोकस, सभी भूमिधर किसानों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के निर्देश
  • लाउडस्पीकर व अखबारों के जरिए जागरूकता अभियान, ग्राम प्रधानों की सक्रिय भागीदारी पर जोर
  • 15 मई से फार्मर आईडी अनिवार्य, योजनाओं, खाद व बीज लेने में होगी जरूरी
  • 28 अप्रैल को प्रशिक्षण, 1 से 31 मई तक चलेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे अभियान
30 अप्रैल तक किसान रजिस्ट्री डेडलाइन, फार्मर आईडी होगी अनिवार्य
30 अप्रैल तक किसान रजिस्ट्री डेडलाइन, फार्मर आईडी होगी अनिवार्य

Read More: होमगार्ड परीक्षा, सुरक्षा और स्मार्ट मीटर पर CM सख्त

लखनऊ: प्रदेश में जायद 2026 सीजन की तैयारियों के तहत सरकार ने फार्मर रजिस्ट्री को लेकर अभियान तेज कर दिया है। निर्देश दिए गए हैं कि 30 अप्रैल 2026 तक 100 प्रतिशत किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए विशेष रूप से उन गांवों पर फोकस किया जा रहा है जहां अब तक रजिस्ट्री का सैचुरेशन कम है। अभियान के तहत सभी भूमिधर किसानों को शामिल किया जाएगा, चाहे वे पीएम किसान योजना के लाभार्थी हों या नहीं।

https://upfr.agristack.gov.in/farmer-registry-up/#फार्मर रजिस्ट्री Link

फार्मर रजिस्ट्री को लेकर अभियान तेज

किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिलों को व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें लाउडस्पीकर के माध्यम से घोषणाएं, स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञापन और ग्राम प्रधानों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि हर किसान तक जानकारी पहुंच सके और रजिस्ट्रेशन में तेजी आए।

30 अप्रैल तक किसान रजिस्ट्री डेडलाइन, फार्मर आईडी होगी अनिवार्य
30 अप्रैल तक किसान रजिस्ट्री डेडलाइन, फार्मर आईडी होगी अनिवार्य

15 मई फार्मर आईडी अनिवार्य

सरकार ने स्पष्ट किया है कि 15 मई 2026 से फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी जाएगी। इसके बिना किसानों को सरकारी कृषि योजनाओं, उर्वरकों और बीज का लाभ नहीं मिल सकेगा। ऐसे में किसानों को समय रहते अपना पंजीकरण पूर्ण कराने की सलाह दी गई है।

Read More: यूपी बोर्ड 2026: हाईस्कूल, इंटर में बेटियों ने हासिल की शानदार सफलता, टॉपर्स लिस्ट

इसी क्रम में जायद 2026 के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे भी निर्धारित समयसीमा में संचालित किया जाएगा। इसके लिए 28 अप्रैल 2026 को जिला स्तरीय टीमों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जबकि 1 मई से 31 मई 2026 तक पूरे प्रदेश में सर्वे अभियान चलाया जाएगा। इस सर्वे के माध्यम से फसलों का सटीक आंकलन कर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।

https://upfr.agristack.gov.in/farmer-registry-up/#

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *